Marsbahis girişMarsbahis girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingcratosroyalbet girişMarsbahis girişMarsbahis girişMarsbahis girişMarsbahis girişMarsbahis girişMarsbahis girişcratosroyalbet girişpusulabetcratosroyalbet girişMarsbahis girişMarsbahis girişmatbetmatbet girişMarsbahis girişMarsbahis girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişMarsbahis girişpusulabetMarsbahis girişMarsbahis girişcratosroyalbet girişcratosroyalbet girişMarsbahis girişcratosroyalbet girişcratosroyalbet girişzirvebetzirvebet girişMarsbahis girişMarsbahis girişMarsbahis girişMarsbahis girişcratosroyalbet girişcratosroyalbet girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesijojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişMarsbahisjojobet girişMarsbahisbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetjojobet girişmarsbahismarsbahis girişjojobet güncel girişbetciobetcio girişultrabetultrabet girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbettrendbettrendbettrendbetbetebettimebetcapitolbettaksimbetbetsmovebetsmovebetsmove girişmavibetkavbetkavbetimajbetbetebetbetebet giriştimebetgalabet

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऐलान: भारत–अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ 24 फरवरी से भोपाल से आंदोलन शुरू

भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने..

भोपाल 21 फरवरी 2026। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया।

मंच पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे भी उपस्थित रहे।

हरीश चौधरी: “ट्रेड डील देश के लिए खतरनाक”
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि 1965 और 1971 के दौर में अमेरिका द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति रोके जाने से देश को गंभीर संकट झेलना पड़ा था, जिसके बाद हरित क्रांति के माध्यम से भारत आत्मनिर्भर बना।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से सोयाबीन और कपास जैसे उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों और छोटे व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या यह डील “एपस्टीन फाइल्स” या “अडानी केस” के दबाव में की जा रही है?
उन्होंने घोषणा की कि 24 फरवरी से भोपाल से जन-जागृति अभियान और आंदोलन की शुरुआत होगी।

जीतू पटवारी: “यह भारत–अमेरिका नहीं, नरेंद्र सरेंडर डील”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारत की रीढ़ खेती है और आज़ादी के बाद कभी भी कृषि क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यह समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है।

उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे किसानों के साथ खड़े नहीं हो रहे।
पटवारी ने ऐलान किया कि आंदोलन की शुरुआत बुधनी में किसान चौपाल से और विदिशा से किसान पदयात्रा से होगी।

उमंग सिंघार: “विधानसभा में भी उठेगा मुद्दा”
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह डील देशहित में नहीं है और इसके पीछे कई संदिग्ध कारण हो सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कपास, दलहन और डेयरी में देश आत्मनिर्भर है, तो आयात की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।

24 फरवरी को भोपाल में किसान महापंचायत
कांग्रेस ने घोषणा की कि 24 फरवरी को भोपाल में किसान महापंचायत आयोजित होगी, जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।
पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन “किसान विरोधी ट्रेड डील” के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज़ होगा।

भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने

इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टकराव तेज हो गया है। भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान कथित हमले के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हबीबगंज थाना में धरने पर बैठे हैं और दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं।

वहीं भाजपा ने भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज शाम 6:30 बजे हबीबगंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएगा।
प्रदेश की राजनीति में ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान अब सड़क से थाने तक पहुंच गया है।