ग्वालियर। जिले के हजीरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक लावारिस बच्चा मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चा बोल नहीं पा रहा है, जिससे उसकी पहचान करने में दिक्कत आ रही है।
थाना हजीरा पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसकी देखरेख शुरू कर दी है तथा परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का बच्चा गुम हुआ है या इस बच्चे के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना हजीरा से संपर्क करें। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि बच्चे की जानकारी अधिक से अधिक साझा करें, ताकि वह जल्द से जल्द अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सके।
