ब्रेकिंग

सिसिकलघर में सांसद दर्शन सिंह चौधरी का जनसंवाद, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दिखा उत्साह

अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य, हर व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ : दर्शन सिंह

सिसिकलघर (असम), 5 अप्रैल 2026। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने असम प्रवास के दौरान रविवार को सिसिबोरगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिसिकलघर में भाजपा प्रत्याशी जीवन गोगोई के समर्थन में जनसंवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

सांसद चौधरी ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज हर घर और हर परिवार में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करने वाली पार्टी है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पूर्ववर्ती व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन अब सरकार पारदर्शिता के साथ सीधे जनता के हित में राशि का उपयोग सुनिश्चित कर रही है।

सांसद चौधरी ने कहा कि बीते एक दशक में “डबल इंजन सरकार” के नेतृत्व में असम ने विकास, शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और असम आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का व्यापक समर्थन भाजपा प्रत्याशी जीवन गोगोई के पक्ष में है और वे भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है।

सांसद चौधरी का जन् संवादसांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कुशल नेतृत्व में असम लगातार विकास की नई इबारत लिख रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह और समर्थन भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत माना जा रहा है।