आगरा 29 अप्रैल 2026। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने सराहनीय पहल की। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में, रोटरी क्लब आगरा के सहयोग से आज आगरा कैंट स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस पहल से तेज गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। प्लेटफॉर्म पर पेयजल वितरण की इस व्यवस्था को यात्रियों ने न केवल सराहा, बल्कि रेलवे प्रशासन और रोटरी क्लब के इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री राज बंसल, श्री पवन गर्ग, श्री नरेश सूद, श्रीमती दीपा, रुचिका जैन, अमनप्रीत, प्रवीण सहित स्टेशन निदेशक आगरा कैंट श्री संतोष त्रिपाठी एवं अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
