ब्रेकिंग

झांसी में BRMS महामंत्री संतोष पटेल से रेलवे कर्मचारियों की शिष्टाचार भेंट

संगठन की प्रगति और युवाओं की भागीदारी पर हुआ मंथन

झांसी 13 अगस्त 2026। भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पटेल के ट्रेन से झांसी गुजरने के दौरान उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की टीम ने झांसी स्टेशन पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों एवं प्रगति से उन्हें अवगत कराया गया तथा संगठन को अनुशासन के साथ और अधिक गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारतीय रेलवे मजदूर संघ जिंदाबाद”, “उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ जिंदाबाद” और “भारतीय मजदूर संघ अमर रहे” के नारों का उद्घोष किया।

युवाओं की भागीदारी को बताया भविष्य के लिए शुभ संकेत

झांसी में संगठन से जुड़े युवाओं की बड़ी संख्या देखकर BRMS के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को संगठन के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए सभी युवा कार्यकर्ताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, सक्रियता और सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कारखाना मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, कारखाना मंडल सचिव दयानिधि मिश्रा, संतोष राठौर, राम-लखन सिंह, रविनेश पटेल, सुमंत प्रजापति, झांसी मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चंदेल, लोको रनिंग शाखा सचिव अश्विनी गोस्वामी, मनीष मिश्रा, सैय्यद इरफान अली, रवि शाक्या, जितेन्द्र, श्रीपाल, सुशील चौधरी, अशोक कुमार झा सहित कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा से संगठन सचिव गौरव शेखावत, सुजान सिंह, रवि कुमार, प्रशान्त गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।