ब्रेकिंग

सांदीपनि विद्यालय मुरार में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

ग्वालियर 21/9 /2026। सांदीपनि शा. मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय दीनदयाल नगर मुरार में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आज विद्यालय में पालक शिक्षक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राएं अपने पालकों के साथ उपस्थित हुऎ । विद्यालय के आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर आकाश कदम द्वारा विद्यालय के बालक- बालिकाओं द्वारा बनाए गए चित्रों एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखकर पालक बहुत खुश नजर आये और विद्यालय की प्रंशसा की।

पुरस्कार वितरणअंत में पालक शिक्षक बैठक में आये सभी पालकों का विद्यालय के प्राचार्य अहिबरन सिंह कुशवाह द्वारा धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।