ब्रेकिंग

व्यस्त सड़क पर लेटी महिला, वायरल वीडियो देख पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप!

ग्वालियर 25 सितंबर 2026। शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती सड़क के बीचों-बीच लेटी हुई नज़र आ रही है।

व्यस्त मार्ग पर महिला के इस तरह लेटने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोग दंग रह गए। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद आमजन और राहगीर महिला को सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया और पूरा मामला क्या है, यह अभी तक समझ से परे बना हुआ है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद इंदरगंज थाना पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इंदरगंज थाना पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।