ग्वालियर / डबरा। शासकीय वृंदा सहाय महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग/महिला वर्ग) का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नितेश शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार जी, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी श्री लखविंदर सिंह जी, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री राठौर जी, एवं प्रो. राजवीर किरार जी मंच पर उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार जी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नितेश शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज बौद्धिक एवं रणनीति वाला खेल है इसमें एकाग्रता बहुत जरूरी है।
शतरंज के क्षेत्र में भारत की विश्व में अलग ख्याति है
विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर एवं पांच बार विश्व चैम्पियन रहे, एवं डी गुकेश ने कम उम्र के विश्व चैम्पियन के रूप में 2024 में इतिहास रचा। देश में खेलो को बढ़ावा देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया अभियान एवं प्रदेश में मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में खेलो को बढ़ावा देने का काम लगातार किया जा रहा है, हम देख रहे है कि आज कॉमन वेल्थ गेम, एशियन गेम एवं ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेडल अपनी झोली में भर रहे है।
युवा आज खेलो के माध्यम से अपना कैरियर बना रहे है निश्चित ही इसके पीछे देश एवं प्रदेश का मजबूत नेतृत्व है। इस अवसर पर ग्वालियर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र – छात्राये, निर्णायक मंडल एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
