hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomprimebahisprimebahis giriş

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवारों ने दर्ज कराई है अपनी नामजदगी

आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

20 अप्रैल को होगी नाम निर्देशन पत्रों की जाँच और 22 अप्रैल तक लिए जा सकेंगे नाम वापस

ग्वालियर 19 अप्रैल 2024/ ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 22 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी दर्ज कराई गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन यानि शुक्रवार 19 अप्रैल को 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान को सौंपे। ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद 18 अप्रैल तक कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के आखिरी दिन वीरेन्द्र विलास पटेल नगर सिटी सेंटर निवासी श्री गजेन्द्र सिंह ने निर्दलीय, कबीर नगर ठाठीपुर निवासी श्री मुनेश नागर ने विकास इंडिया पार्टी, अशोक कॉलोनी मुरार निवासी श्री मुकेश कुमार कोरी ने बहुजन मुक्ति पार्टी व गरम सड़क मुरार निवासी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह पाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इनके अलावा नारायण विहार कॉलोनी गोले का मंदिर निवासी श्री अमित परिहार ने निर्दलीय, हरिजन कॉलोनी हेमसिंह की परेड निवासी श्री योगेन्द्र सिंह यादव ने इंडियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय, निम्माजी की खो जीवाजीगंज ग्वालियर निवासी श्री राकेश धाकड़ ने निर्दलीय, ग्राम ख्यावदाकला जिला शिवपुरी निवासी सुश्री अंजली रावत ने परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, हीरामन बाबा के सामने अजयपुर पटियावाला मोहल्ला सिकन्दर कम्पू निवासी श्री नरेशचंद शर्मा ने निर्दलीय, बसाई बेडोरा जिला झाँसी उत्तरप्रदेश निवासी श्री भरत पाल ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं ग्राम पहाडीरावत जिला दतिया निवासी श्री हरदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन के आखिरी दिन अपनी नामजदगी दर्ज कराई।
नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक यह कार्यवाही संपादित होगी। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी।

कुल उम्मीदवारों की सूची

1. रचना अग्रवाल सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
2. डॉ. पी डी अग्रवाल (वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ) निर्दलीय
3. राम प्रकाश सिंह पाल राष्ट्र उदय पार्टी
4. चन्दन राठौर परिवर्तन समाज पार्टी
5. भारत सिंह कुशवाह भारतीय जनता पार्टी
6. प्रवीण पाठक इंडियन नेशनल कांग्रेस
7. दीपक कुमार बंसल निर्दलीय
8. यशदेव शर्मा निर्दलीय
9. कल्याण बहुजन समाज पार्टी
10. अर्चना राजपूत राष्ट्रीय समाज पक्ष
11. आनंद सिंह कुशवाह (रामायणी) निर्दलीय
12. गजेन्द्र सिंह निर्दलीय
13. मुनेश नागर विकास इंडिया पार्टी
14. मुकेश कुमार कोरी बहुजन मुक्ति पार्टी
15. महेन्द्र प्रताप सिंह पाल निर्दलीय
16. अमित परिहार निर्दलीय
17. योगेन्द्र सिंह यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस
18. राकेश धाकड़ निर्दलीय
19. अंजली रावत परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
20. नरेश चन्द्र शर्मा निर्दलीय
21. भरत पाल आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
22. हरदास निर्दलीय