egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobet girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobet girişjojobet girişmatbetmatbet girişjojobet girişjojobet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet girişjojobet güncel girişbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetpusulabet güncel girişbetasusscratosroyalbet

मोदी जी अद्भुत, अभूतपूर्व नेता हैं- शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को खंडवा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मूंदी, सिंगोट और खकनार में चुनावी सभाओं को संबोधित किया
कांग्रेस और सैम पित्रोदा भारत के विचार को खत्म करना चाहते हैं
राहुल गांधी की जड़े भारत में नहीं इटली में हैं
कांग्रेस, इंडी का पीएम धन्नू, पन्ना, जुम्मन कौन बनेगा
विदिशा में चुनाव हो गए, मामा धूमधाम से जीतने वाले हैं

भोपाल, 09/05/2024l – पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए लगातार पूरे प्रदेश में दौरा कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। गुरूवार को पूर्व सीएम ने खंडवा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में तीन विधानसभा क्षेत्र मांधाता, पंधाना और नेपानगर में चुनावी सभाएं की। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मैं भगवान से कभी धन, बल, बुध्दि, विद्या, मुक्ति और स्वर्ग नहीं मांगता हूं, मैं ईश्वर से कहता हूं कि, मुझे तो मरने के बाद बार-बार इसी जनता के बीच पैदा करना ताकि जनता की सेवा कर सकूं। हम राजनीति के माध्यम से किसी पद पर बैठतें हैं तो केवल जनता की सेवा करने के लिए। हम भारतीय जनता पार्टी में दो ही उद्देश्यों से हैं पहला देश की सेवा और दूसरा जनता की सेवा। जब तक सांस चलेगी मैं जनता की सेवा करता रहूंगा।
राहुल गांधी की जड़े इटली से जुड़ी है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के एक नेता सैम पित्रोदा हर दिन पता नहीं क्या-क्या कह रहे हैं। एक बार कहा कि, विरासत टैक्स लगना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, माता-पिता की मौत के बाद उनकी सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खाते में चला जाएगा और 45 प्रतिशत ही उनके बच्चों को मिलेगा। हमारे भारत में तो गरीब, मजदूर भी अपना पेट काट-काटकर अपने बच्चों के लिए कुछ बचा पाते हैं, और कांग्रेस उनसे ये भी छीन लेना चाहती है। अब कांग्रेस और सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, “नॉर्थ ईस्ट के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं। दक्षिण के लोग “दक्षिण अफ्रीका जैसे लगते हैं। अलग भाषा, अलग भेष फिर भी अपना एक देश। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस भारत का विचार, भारत की धरती, भारत की माटी, भारत की परंपरा, भारत के जीवनमूल्यों को खत्म करना चाहती है, क्योंकि राहुल गांधी की जड़े भारत से नहीं इटली से जुड़ी हुई हैं, वो भारत को जानते ही नहीं हैं।
कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि, जीतने के बाद श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे, कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। कोई नाम तो बताओ कि, धन्नू होगा, कल्लू होगा, पन्ना होगा या जुम्मन होगा। अब गर्मियों में हम मटका खरीददने बाजार जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियों को भी देखकर लेते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। तो जब हम प्रधानमंत्री का चुनेंगे तो देखभाल ही चुनेंगे। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। देश के विकास और जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी का सफर
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में बेटा-बेटी में भेदभाव होते देखा था, बहनों की दुख-दर्द और तकलीफ देखी थी, तब मन में बहुत पीड़ा होती थी। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और बेटियों को जन्म से ही लखपति बनाने का काम किया। मुझे कहते हुए गर्व है कि, मध्यप्रदेश की धरती पर आज 50 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां है। फिर कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई। स्थानीय निकाय में बहनों को 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया। फिर आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने तो बहनों का जीवन ही बदल दिया। बहनों को मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा दिया लेकिन ये सफर यहीं नहीं रूकने वाला है। अब लखपति बहना का सफर पूरा करना है। लखपति बहना मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा हो। स्व-सहायता समूह के माध्यम से मध्यप्रदेश में अभी 15 लाख बहनें लखपति बन चुकी है और मोदी जी ने 3 करोड़ लखपति बहनों का लक्ष्य रखा है।
मामा धूमधाम से जीतने वाले हैं
पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता जनार्दन से संवाद करते हुए कहा कि, मैं आपका अपना हूं और जनता ही मेरी भगवान है। जब तक मेरी साँसे चलेंगी, आपके लिए चलेंगी। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत सम्मान दिया है और अब मामा दिल्ली जा रहा है, लेकिन छोड़ूंगा नहीं, दिल्ली से भी आपके लिए आऊंगा। उन्होंने कहा कि, विदिशा में चुनाव हो गए, मामा धूमधाम से जीतने वाले हैं, दिल्ली जाकर भी मैं आप सभी को भूल नहीं सकता, क्योंकि ये जनता ही अपनी साथी है। पूर्व सीएम ने कहा कि, मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि, यहां विधायक और सांसद तो सेवा करेंगे ही और जब जरूरत पड़ेगी मामा शिवराज सिंह भी आपकी सेवा कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनेगा भारत
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी जी ने अद्भुत काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में तो छोटे-छोटे देश हमें डराते थे, लेकिन मोदी जी ने कह दिया कि, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो छोड़ेंगे भी नहीं। आज दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा और पूरी दुनिया को दिशा दिखाएगा।
शिवराज का जगह-जगह भव्य स्वागत


पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा के मूंदी, सिंगोट और खकनार में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम जहां-जहां भी गए, आमजन ने उनका फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। खासतौर से बहनों ने अपने भैया शिवराज को तिलक लगाकर, आरती उतारकर और सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों और मामा का प्रेम तो देखते ही बनता है, बच्चे शिवराज को देखते ही मामा कहते हुए उनके गले लग जाते हैं। शिवराज भी बच्चों को दुलार करते हैं और उनके सिर पर हाथ रख उन्हें खूब पढ़ने और आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हैं। जनसभाओं के दौरान बड़े-बुजुर्गों ने शिवराज सिंह को जुग-जुग जियो कहते हुए आशीर्वाद दिया तो वहीं युवा, नौजवानों ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत-सत्कार किया।