hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet giriş

जिला न्यायालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

लगभग दो दर्जन रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ग्वालियर 11 मई 2024/ जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में आयोजित हुए इस शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से 23 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी सी गुप्ता द्वारा किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिला न्यायाधीश गौतम भट्ट,जिला न्यायाधीश श्री तरुण सिंह,जिला न्यायाधीश श्री विशाल अखंड,न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहित परसाई, श्रीमती सगुफ्ता खान, जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण दीक्षित,श्री राजेश यादव, श्री राहुल अंब, श्री राम सक्सेना, श्री शैलेन्द्र राजपूत, श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, श्रीमती प्रीति पाल, श्री रवि राठौर, श्रीमती ऋतु चौबे, श्री अवधेश कुशवाह, श्री पराग भार्गव, श्री संदीप यादव, श्री विवेक कुशवाह, सुश्री दामिनी शर्मा, श्री राजेश गुप्ता, श्री शुभम जाटव, श्री नरेन्द्र सिंह एवं अधिवक्ता श्री सुरेश सिंह चौहान ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा एवं जिला चिकित्सालय मुरार की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अर्चना छारी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।