hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino girişholiganbetholiganbet girişkonya eskortvaycasinovaycasino giriş

लगातार हो रही बारिश से जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के अधिकारी पूरी तरह से है सतर्क

प्रभारी मंत्री सिलावट ने लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखकर वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर की चर्चा

दिए निर्देश जल भराव वाले क्षेत्र में जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुँचे

एहतियात बतौर पुख्ता इंतजाम रखने के भी दिए निर्देश

ग्वालियर 11 सितम्बर 2024/ जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर जिले में लगातार हो रही बरसात को ध्यान में रखकर वरिष्ठ अधिकारियों के सतत संपर्क में है। उन्होंने बुधवार को संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव से फोन से चर्चा कर अधिक वर्षा से जिले में निर्मित हुई वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी उन्होंने इस संबंध में चर्चा की। श्री सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि को ध्यान में रखकर पूरा एहतियात बरतें। व्यवस्थायें ऐसी रहें, जिससे बाढ़ या अधिक जलभराव की स्थिति बनने पर जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुँच जाए।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय होकर काम करे। साथ ही एसडीआरएफ सहित गोताखोरों के दलों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचने के लिए मुस्तैद रखें। उन्होंने एहतियात बतौर राहत व बचाव कार्य दल गठित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि जल भराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिये पहले से ही ऊँचे स्थान पर भवन चिन्हित कर लें।
चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने यह भी निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सहायता के लिये सूचना प्राप्त होने पर संबंधित को तत्काल मदद पहुँचे, इसमें देरी न हो। साथ ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष में शिकायतों को दर्ज कर उनका निराकरण किया जाए।

नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

शहर की किसी बस्ती में जलभराव की स्थिति होने पर नगर निगम द्वारा बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बाढ नियंत्रण कक्ष में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रभारी सहायक यंत्री श्री राजू गोयल मो. 9406915804 प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, प्र. सहायक यंत्री श्री वेद प्रकाश निरंजन मो. 7693800318 दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं कर संग्रहक श्री चिम्मल कटारे मो. 6266493480 रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी प्रति दिवस जल भराव, आपदा से संबंधित आने वाली शिकायतों को विधिवत रजिस्टर पर अंकित करेंगे एवं अंकित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को प्रेषित करेंगे। इस प्रकार बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।