hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomaresbet girişaresbet girişaresbetprimebahisprimebahis girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişholiganbet girişbetmarinobetmarino girişbetmarinobetmarinobetmarino girişbetmarinobetmarino girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking giriş

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

ग्राम हीरापुरा में बिना लायसेंस के संचालित डेयरी को किया सील, जांच हेतु घी और दूध के नमूने लेकर कार्रवाई की गई

भिण्ड 05 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह भिण्ड के निर्देशन में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल द्वारा डेयरियों/चिलिंग सेंटरों पर छापामार कार्रवाई कर बिना लाइसेंस के संचालित डेयरी परिसर को सील कर जांच हेतु नमूने लिए गए।

कार्रवाई के दौरान जितेन्द्र सिंह नरवरिया ग्राम हीरापुरा गोरमी से घी का नमूना लेकर बिना लाइसेंस के संचालित पाए जाने पर सील किया, अशोक सिंह तोमर ग्राम छिछावली थाना दिमनी जिला मुरैना के वाहन बोलेरो मैक्सी से दूध, ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ मेहगांव प्रो. दिनेश कुमार गौड़ सांची मिल्क कैमिस्ट से दूध, पवन कुमार गुर्जर ग्राम कनाथार थाना अमायन तहसील मेहगांव के वाहन से दूध, देवेश कुमार गुर्जर, मालिक- ताराचंद बांदिल तहसील गोहद के वाहन से दूध, अजय शर्मा मेहगांव राधाकृष्ण मिल्क चिलिंग सेंटर से दूध के जांच हेतु नमूने लेकर कार्रवाई की गई।