hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

ग्वालियर 15 दिसम्बर 2024/ उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ रविवार को वायुसेना के विमान से ग्वालियर एयरबेस पर प्रात: लगभग 10.45 पधारे। उप राष्ट्रपति के साथ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर आए। विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उप राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। उप राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ भी आईं।

ग्वालियर एयरबेस पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री रमेश अग्रवाल व श्री रामबरन सिंह गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, संचालक जनसंपर्क श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं वायुसेना के अधिकारीगण उपस्थित थे।