ग्वालियर 16 दिसम्बर 2024। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा स्थित डिजिटल म्यूजियम सहित अन्य निर्मित म्यूजियम में उन्नयीकरण के तहत विभिन्न एआई तकनीक से युक्त गैलरियो का समावेश किया जा रहा है। इसी के तहत डिजीटल म्यूजियम मे तानसेन होलोग्राम शो की स्थापना की जा रही है, इस होलोग्राम शो मे संगीत सम्राट तानसेन द्वारा राग मल्हार की प्रस्तुति को दिखाया जायेगा।
डिजीटल म्यूजियम मे यह तानसेन होलोग्राम शो का स्थापना संबंधी कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। इसी को लेकर आज नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार तानसेन होलोग्राम शो की टेस्टिंग की गई और म्यूजियम के अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिये वेंडर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।