hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं

ऊर्जा मंत्री के ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतृत्प परिवार को ढाढस बंधाया

ग्वालियर 17 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में न्यू कॉलोनी कांचमिल हजीरा स्थित ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सहित शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया और सांत्वना प्रदान की। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ स्व. देवेन्द्र तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। वे तीन बार नगर निगम परिषद में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रहे और वे जनता में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका असमय निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है और हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री अभय चौधरी व ग्रामीण श्री कौशल शर्मा एवं श्री अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक भी स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुँचे थे।


ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के बड़े भाई श्री देवेन्द्र सिंह तोमर का गत 8 दिसम्बर की रात भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर अपने पीछे मां और पत्नी के अलावा ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित दो भाई, एक पुत्र, एक विवाहित बेटी व दो भतीजे और एक भतीजी के रूप में भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।