hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomprimebahisprimebahis giriş

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने अधिकारियों की बैठक लेकर की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

शहर मे बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिये हेल्थ थीम पर विधानसभा स्तर पर नवीन पार्क विकसित किये जायें: सांसद श्री कुशवाह

पूर्ण हो चुके कार्यों के रख-रखाव व संधारण पर दिया गया विशेष जोर

ग्वालियर 07 जनवरी 2025। स्मार्ट सिटी परियोजना के अधूरे कार्यों को समयबद्ध कार्ययोजना के तहत पूरा कराएँ। शहर की विधानसभाओं मे जगह चिन्हित कर स्मार्ट सिटी के शेष फंड से ऐसे पार्कों का निर्माण करवाया जाये जहाँ आम लोगो का जाना सुलभ हो सके व पर्यावरण संरक्षण को बढावा मिल सके। यह बात सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के ऐसे कार्यों को प्रमुखता देने पर बल दिया जिनसे स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि हो और उस राशि से कार्यों के रख-रखाव के साथ-साथ नए काम कराए जा सकें। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यों के रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया।
मंगलवार को बाल भवन स्थित सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव सहित स्मार्ट सिटी व नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा की आज के समय मे शहर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है की शहर में ऐसे स्थान विकसित किये जाये जहाँ हरियाली हो और आम लोगों के लिये जाना सुलभ हो सके और वह स्वास्थ्य लाभ ले सके। श्री कुशवाह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की वह विधानसभा स्तर पर ऐसी जगह चिन्हित करे जहां अच्छे और बडे तीन पार्क हेल्थ थीम पर विकसित किये जा सकें। उन्होंने स्मार्ट सिटी के शेष फंड से अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
श्री कुशवाह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों के रख-रखाव व संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा जो कार्य व उद्यान पूर्ण होने के बाद नगर निगम को हैंडओवर हो चुके हैं, नगर निगम इन सभी के संधारण व रखरखाव की विशेष व्यवस्था करे। साथ ही जो कार्य अभी तक स्मार्ट सिटी के आधिपत्य में हैं उनका संधारण शर्तों के अनुरूप संबंधित कार्य एजेंसी से कराया जाए। उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुरूप स्मार्ट सिटी के कार्यों का लाभ शहर की जनता को मिलना चाहिए। बैठक के अंत में श्री कुशवाह ने स्मार्ट सिटी के पूर्ण हो चुके कार्यो का ठेकेदार को पूर्ण भुगतान करने से पहले अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य का शर्तो के अनुसार पूर्ण होने की भी जांच करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया।