hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet giriş

अनुविभागीय अधिकारी गोहद ने नवल किशोर गोड सहायक ग्रेड-3 को किया निलंबित

महिला पक्षकार के साथ अभद्रता एवं मारपीट के वायरल वीडियो में संलिप्तता प्रदर्शित होना प्रतीत होने पर की गई कार्रवाई

निलंबन काल में मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (राजस्व) गोहद किया नियत

भिण्ड 20 जनवरी 2025/अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद श्री पराग जैन ने महिला पक्षकार के साथ अभद्रता एवं मारपीट के वायरल वीडियो में संलिप्तता प्रदर्शित होना प्रतीत होने के कारण श्री नवल किशोर गोड (सहायक ग्रेड 03) प्रवाचक न्यायालय वृत्त एण्डोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद श्री पराग जैन ने आदेश जारी कर कहा है कि तहसीलदार गोहद से पत्र के माध्यम से प्राप्त प्रतिवेदन पर दिनांक 20 जनवरी 2025 को न्यायलय तहसीलदार वृत्त एण्डोरी न्यायाल में महिला पक्षकार के साथ अभद्रता एवं मारपीट के वायरल वीडियो में संलिप्तता प्रदर्शित होना प्रतीत होने के कारण श्री नवल किशोर गोड (सहायक ग्रेड 03) प्रवाचक न्यायालय वृत्त एण्डोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन काल में श्री नवल किशोर गोड (सहायक ग्रेड 03 ) का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (राजस्व) गोहद नियत किया जाता है। प्रवाचक न्यायालय वृत्त एण्डोरी का प्रभार श्रीमती कविता धाकड (सहायक ग्रेड 03 ) पर रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।