भारत ने किये कई कीर्तिमान स्थापित, वर्ल्ड ऑफ गिनीज बुक में हुआ रिकॉर्ड दर्ज

नई दिल्ली। कल दिनांक 31 मई 2025 को भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कई उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किए।  जिसमें नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जिसमें भारत ने गुमी, दक्षिण कोरिया में आयोजित 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य) जीते। इसमें कई राष्ट्रीय और व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी बने।

अनिमेष कुजुर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया परुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15:15.33 मिनट का समय लेकर रजत पदक जीता अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीतकर 36 वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।

मई 2025: भारत का अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला रहा इस कम में इस माह भारत में औसतन 116.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो अब तक के किसी भी मई महीने में सबसे अधिक है। इसके चलते यह भारत का सबसे अधिक वर्षा वाला मई बन गया।

वॉलीबॉल में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

KIIT और KISS संस्थानों ने मिलकर 31 मई को एक प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच में 430 खिलाड़ियों को शामिल कर “वॉलीबॉल प्रदर्शनी मैच में सबसे अधिक खिलाड़ियों” का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।

मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन हैदराबाद में

31 मई को हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री विजेता बनीं।