hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibom

तिघरा जलाशय से शुक्रवार को भी की गई जल निकासी

कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं सीईओ श्री विवेक कुमार की उपस्थिति में हुई जल निकासी

कलेक्टर ने महिदपुर ग्राम पहुँचकर ग्रामीणों और अधिकारियों से की चर्चा

ग्वालियर 18 जुलाई 2025/ तिघरा जलाशय का जल स्तर बढ़ने के कारण शुक्रवार को दोपहर भी गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक कुमार की उपस्थिति में जलाशय के गेट खोलकर जल निकासी की गई। जल निकासी से पूर्व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा चेतावनी के लिये सायरन भी बजाए गए और प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पूर्व से ही जल निकासी की सूचना देकर सचेत किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल निकासी के पश्चात महिदपुर पहुँचकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा महिदपुर पुल के ऊपर से निकल रहे पानी के कारण यातायात को रोकने के लिये की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने तिघरा जलाशय पहुँचकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने तिघरा जलाशय में आ रहे वर्षा जल के बारे में भी जानकारी ली तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि तिघरा जलाशय से पानी छोड़ने के पहले प्रभावित गाँवों के ग्रामीणों को भी सूचित किया जाए तथा उन्हें सचेत रहने का भी आग्रह किया जाए।
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने महिदपुर गाँव पहुँचकर ग्रामीणों और पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की। तिघरा जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण महिदपुर पुलिया पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ था और आवागमन बंद था। कलेक्टर ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिया के दोनों ओर यातायात को रोकने के लिये मजबूत बैरियर स्थापित किए जाएं। इसके साथ ही दोनों ओर आम जनों को सूचना के लिये बोर्ड भी स्थापित किए जाएं। रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
तिघरा जलाशय