‘हमनशीं’ : जब एक पत्रकार की कलम खबरों से आगे बढ़कर दिल की आवाज़ लिखने लगे- समीक्षा : अनूप नारायण सिंह
पत्रकारिता का संसार तथ्यों, तात्कालिकता और सामाजिक सरोकारों से संचालित होता है, जबकि साहित्य संवेदनाओं, अनुभवों और आत्मिक अभिव्यक्ति का संसार है। विरले ही ऐसे लोग होते हैं जो इन दोनों धाराओं को समान सहजता से साध पाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल…
