ब्रेकिंग

नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष का वरिष्ठ नेतृत्व के सान्निध्य और हजारों युवाओं के समक्ष पदभार ग्रहण समारोह कल

युवा संवाद के जरिये करेंगे संगठन को नई गति और दिशा देने का है प्रयास

ग्वालियर 6 अगस्त 2026। कल शुक्रवार को शाम 4 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम रानू राजावत वरिष्ठ नेतृत्व के सान्निध्य और हजारों युवाओं के समक्ष पदभार ग्रहण करेंगे।

नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम रानू राजावत ने नवाचार करते हुए रैली, रोड शो, स्वागत-सत्कार न कराते हुए युवा संवाद के जरिये संगठन को नई गति और दिशा देने का प्रयास किया है।

श्री राजावत का मानना है आज के समय में युवाओं को भटकाने के लिए देश विरोधी ताकतें लगी है। जिनको संवाद के माध्यम से भटकाओ से बचा कर भारत को परम वैभव तक ले जाने वाले मार्ग पर चलाया जा सकता है। श्री राजावत ने युवा संवाद कार्यक्रम में सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की।