ब्रेकिंग

उपमुख्यमंत्री की कृपा से रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन डा. सुनील अग्रवाल बचा रहे अपनी कुर्सी!

ऑन ड्यूटी पैर छूते कैमरे में क़ैद

रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। डॉ अग्रवाल एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं , जैसा कि सर्वविदित है कि श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में आयी विसंगतियों एवं अनियमितताओं के बावजूद भी डॉक्टर सुनील अग्रवाल लगातार डीन की कुर्सी यथावत है। इसका मुख्य कारण रीवा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की चरणवंदना है।

यह तो सर्वविदित था कि डॉ अग्रवाल को उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का बरदहस्त प्राप्त है लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि लोक सेवा के नियमों तथा लोक सेवक के आचरण को ताक पर रखकर रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल सार्वजनिक एवं खुलेआम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के पैर छूते हुए कैमरे में क़ैद हो जाएंगे। इस एक तस्वीर ने रीवा मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा एवं डीन डा अग्रवाल को बार बार मिलते अभयदान को बेपर्दा कर दिया है।

डॉ सुनील अग्रवाल हमेशा अपनी विवादित कार्यशैली के लिए कुख्यात रहे हैं प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते हुए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज मैं उन्हें तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की फटकार का मामला हो या फिर उनके निजी क्लीनिक में इलाज कराने आयी युवती द्वारा उनके ख़िलाफ़ दर्ज कराया गया छेड़-छाड़ का मामला हो वे हमेशा स्थानीय समाचार पत्रों एवं चैनलों की सुर्ख़ीयों में बने रहे। अब रीवा मेडीकल कॉलेज में भी विशेषज्ञों द्वारा लगातार दिये गये त्यागपत्रों और आरोपों की वजह से भी सामाचारो में बने रहते है।

युगक्रांति के पास उपलब्ध तस्वीर यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल की कुर्सी उपमुख्यमंत्री माननीय राजेन्द्र शुक्ल की चरण वंदना से बची हुई है