भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात किया पदभार ग्रहण
भोपाल, 05/05/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री ओम जैन एवं मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया ने पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात श्री जैन ने पर्यावास भवन, अरेरा हिल्स एवं श्री भदौरिया ने डीबी मॉल के सामने स्थित कार्यालय पहुंचकर विधि विधान से पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया।
महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प – श्री ओम जैन
मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन ने कहा कि मैंने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का संकल्प लिया है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे कार्य करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से आमजन को बेहतर और सुलभ आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
जरूरतमंद वर्गों के कल्याण हेतु योजनाओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन- श्री केशव सिंह भदौरिया

मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, श्री गोविन्द सिंह राजपूत, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री लखन पटेल, श्री गौतम टेटवाल, महाराष्ट्र के सह प्रभारी व मध्यप्रदेश राज्य वित आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री श्री अरविन्द भदौरिया, पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल, भोपाल जिला प्रभारी श्री जसवंत हाड़ा, उज्जैन नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन जिला प्रभारी श्री बजरंग पुरोहित, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

