ब्रेकिंग

राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन के उन्नयन की हुई स्वीकृति

प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन का सांसद दर्शन सिंह चौधरी में जताया आभार

भोपाल 4 अप्रैल 2026। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को 4-लेन में उन्नत करने हेतु लगभग 758 करोड़ रुपये की स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र कृषि एवं खनिज संपदा से समृद्ध है, और इस परियोजना से माल परिवहन सुगम होगा, किसानों को मंडियों तक पहुंच में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय व्यापार को नई गति प्राप्त होगी। साथ ही, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और यात्रा समय में कमी आएगी। सांसद श्री चौधरी ने यह भी उल्लेख किया कि परियोजना में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 11 विशेष अंडरपास एवं ओवरपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने पर पूरा ग्वालियर–बैतूल कॉरिडोर 4-लेन हाईवे में परिवर्तित हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। अंत में, सांसद श्री चौधरी ने पुनः माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए विकास का नया अध्याय सिद्ध होगी।