ग्वालियर 23 मार्च 2026/ जिला प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में पटवारी हलका दिनारपुर के अंतर्गत शासकीय जमीन पर अनाधिकृत रूप से संचालित मैरिज गार्डन को सील्ड कर शासन का कब्जा बरकरार किया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए अनुमानित की गई है।
तहसीलदार मुरार श्रीमती मधुलिका तोमर ने बताया कि पटवारी हलका दिनारपुर के अंतर्गत भूमि के सर्वे नं. 275, 279 व 282 के कुल रकबा 0.2546 हैक्टेयर पर भूपेन्द्र सिंह कराना द्वारा अवैध रूप से मैरिज गार्डन संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर नोटिस जारी कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
