भोपाल 15 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक (एमडी) भरत यादव ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युग क्रांति के माध्यम से निगम के अभियंता प्रमुख, प्रमुख अभियंता, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम), महाप्रबंधक (जीएम), उप महाप्रबंधक (डीजीएम), जिला प्रबंधक (डीएम), सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रदेश के आम नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराने वाला राष्ट्रीय पर्व है, जिनके संघर्ष और समर्पण के कारण देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास में सुदृढ़ सड़क अधोसंरचना की महत्वपूर्ण भूमिका है। एमपीआरडीसी से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश में बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सड़क अधोसंरचना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सड़क नेटवर्क का विस्तार न केवल आवागमन को सुगम बनाता है, बल्कि व्यापार, उद्योग, रोजगार और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को भी गति प्रदान करता है।
भरत यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा देश की प्रगति, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
