ब्रेकिंग

आगरा छावनी स्टेशन पर संविदा कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

आगरा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक, 30 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के निर्देशन में आज आगरा छावनी स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों, सफाई कर्मियों एवं OBHS स्टाफ के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुल 64 कर्मियों के ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड एवं PM-JAY सहित उपलब्ध स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनके हित में आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री अजय शंकर प्रसाद एवं स्टेशन निदेशक श्री संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा कर्मचारियों को PPE किट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।