भोपाल। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल आगमन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव धनजी गिरी एवं NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने में रखा गया।
नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
