तमिलनाडु में करप्शन पर ज़ीरो टॉलरेंस: अपनी ही पार्टी के नेता को जेल भेज सीएम विजय ने पेश की मिसाल
चेन्नई 26 सितंबर 2026। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय की अगुवाई वाली टीवीके सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व महाअभियान छेड़ दिया है, जिसने न केवल तमिलनाडु बल्कि देश के अन्य राज्यों के भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों की नींद उड़ा दी है।
मुख्यमंत्री विजय के ‘ज़ीरो टॉलरेंस‘ (Zero Tolerance) के कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता के पैसों को लूटने वालों के लिए अब जेल ही एकमात्र ठिकाना होगी। यह मुहिम भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में एक नया प्रतिमान स्थापित कर रही है।
सख्त कार्रवाइयाँ: जब अपनी ही पार्टी के भ्रष्ट नेता को भेजा जेल
मुख्यमंत्री विजय ने यह साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई कोई चुनावी स्टंट नहीं है। हाल ही में जब उनकी अपनी पार्टी (TVK) के एक पदाधिकारी एनवी वीरा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, तो मुख्यमंत्री ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर जेल भिजवा दिया।
इसके साथ ही, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) को पूरी तरह राजनीतिक दखल से मुक्त कर दिया गया है। इसी कड़ी में ₹1,020 करोड़ की सरकारी निविदाओं में कथित हेरफेर और रिश्वतखोरी के मामले में बड़े रसूखदार नेताओं और पूर्व मंत्रियों के खिलाफ की जा रही त्वरित कानूनी कार्रवाई ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शक्तिशाली हो, कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता।
जनता बनी भ्रष्टाचार विरोधी सेना: वीडियो प्रूफ पर ₹1 लाख का इनाम
भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए विजय सरकार ने सीधे जनता को सबसे बड़ा हथियार सौंप दिया है। सरकार के नए ‘डिजिटल टास्क’ के तहत:
- क्यूआर कोड और समर्पित पोर्टल: यदि कोई भी अधिकारी या नेता रिश्वत की मांग करता है, तो जनता उसका वीडियो बनाकर सीधे सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकती है।
- बड़ा इनाम: शिकायत सही पाए जाने पर और भ्रष्ट अधिकारी के पकड़े जाने पर, सबूत देने वाले नागरिक को ₹1 लाख तक का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।
- 24/7 हेल्पलाइन (188425155): टोल-फ्री नंबर और व्हाट्सएप लाइनों के जरिए हर शिकायत पर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से निगरानी रखी जा रही है।
अन्य राज्यों के लिए एक कड़ा सबक
तमिलनाडु का यह ‘विजय मॉडल’ देश के उन सभी राज्यों के लिए एक खुली चेतावनी और सबक है जहाँ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और टेंडर घोटाले आम बात बन चुके हैं। सरकारी कार्यालयों में अचानक होने वाले औचक निरीक्षण (Surprise Audits) और थानों में अनिवार्य वीडियो रिकॉर्डिंग ने भ्रष्ट अधिकारियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री थलपति विजय की इस आक्रामक और पारदर्शी मुहिम ने यह साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व की नीयत साफ हो, तो पूरी व्यवस्था को बदला जा सकता है।
अब देखना यह होगा कि तमिलनाडु के इस सख्त मॉडल से सीख लेकर देश के अन्य राज्य अपने प्रशासनिक तंत्र को सुधारने के लिए क्या कदम उठाते हैं। हालांकि भ्रष्टता की गटरगंगा से इन गोताखोरों को बिना डंडे के निकालना नामुमकिन है और यह माद्दा किसी भी अन्य सरकार में नहीं दिखता, क्योंकि इस पूरी पटकथा के निर्देशक यही विधायिका के लोग हैं !
