‘यशस्विनी 2.0’ के तहत सीख सकेगी महिलाएं बिज़नेस की बारीकियाँ
ग्वालियर 11 मार्च 2026। ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर (जी इंक्यूब) द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है। इसी उद्देश्य को और मजबूत करने के लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा यशस्विनी वूमेन इंटरप्रन्योरशिप सेल की शुरुआत की गई थी। जो काफी सफल रही थी। इसी के तहत अब जी इंक्यूब द्वारा यशस्विनी 2.0 की शुरुआत की गई है। यह पहल ग्वालियर की उन महिलाओं के लिए एक विशेष अवसर, जो घर से काम कर रही हैं और अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं। ‘यशस्विनी 2.0’ एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में सशक्त बनाना और उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग देना है।
इस पहल के तहत प्रतिभागियों को 12 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया जाएगा, जिसमें उन्हें अपने व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म तक ले जाने की पूरी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान, ब्रांडिंग और लोगो डिज़ाइन, ऑनलाइन मार्केटिंग, महिलाओं को सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग जैसी महत्वपूर्ण चीज़ें सिखाई जाएंगी, ताकि वे अपने उत्पादों और सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचा सकें।
सबसे खास बात यह है कि यह पूरा प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क (Free of Cost) होगा। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो घर से व्यवसाय कर रही हैं, जैसे कि हस्तशिल्प, फूड प्रोडक्ट्स, बुटीक, होम-बेस्ड सर्विसेज या अन्य किसी भी प्रकार का छोटा व्यवसाय। यशस्विनी 2.0 महिलाओं को न केवल सीखने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें एक ऐसा मंच भी प्रदान करेगा जहां वे अपने विचारों और उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए सही मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्राप्त कर सकें।
यदि आपके पास भी कोई उत्पाद है या आप घर से व्यवसाय कर रही हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक महिलाएं नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और अपने व्यवसाय को नई पहचान देने की दिशा में पहला कदम उठा सकती हैं।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए
दिए गए लिंक पर विजिट करें।
www.gincube.org/gwedc
