hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

सेवा परमो धर्मः और नागरिक देवो भव के मूलमंत्र के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता- डॉ. महेन्द्र सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और सेवा पखवाड़े को लेकर इंदौर ग्रामीण जिले की बैठक को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मित्रा पार्क से मालवा का समूचा क्षेत्र समृद्धशाली बनेगा

इंदौर, 14/09/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन में आगमन एवं 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा पखवाड़े’ को लेकर श्रीराम तलावली स्थित सुख समृद्धि गार्डन में इंदौर ग्रामीण जिले की बैठक को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मित्रा पार्क के निर्माण से मालवा का समूचा क्षेत्र और समृद्धशाली बनेगा। पीएम मित्रा पार्क धार जिले के बदनावर विधानसभा के भैंसोला में बन रहा है, लेकिन इसका फायदा मालवा के साथ पूरे मध्यप्रदेश को मिलेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में सेवा परमो धर्मः और नागरिक देवो भव के मूलमंत्र के साथ जनता के बीच जाए और सेवा कार्य में जुट जाएं। बैठक को केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा एवं विधायक श्री मधु वर्मा ने भी संबोधित किया।
मध्यप्रदेश बहुत जल्दी ही देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब आते हैं तो खाली हाथ नहीं आते कुछ न कुछ देकर जाते हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर आ रहे तो पीएम मित्रा पार्क की सौगात लेकर आ रहे हैं। आप कल्पना कीजिए 2158 एकड़ में इंटीग्रेटेड पार्क बनेगा और दो हजार करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। पीएम मित्रा पार्क में निवेश के लिए कई कंपनियां इच्छुक हैं। यह टेक्सटाइल क्षेत्र का हब बनेगा और यह आदिवासी क्षेत्र एक समृद्धशाली और विकसित क्षेत्र बनकर उभरेगा। पीएम मित्रा पार्क से पूरे मालवा क्षेत्र में रोजगार सृजन होंगे। आज जिस तरह से इन्वेस्टमेंट हो रहा है, इनवेस्टर आ रहे हैं उसे देखकर लगता है कि बहुत जल्दी भारत में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य होगा।
जनता को बताएं 2014 से पहले भारत कैसा था, प्रधानमंत्री जी ने क्या बदलाव लाए
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हो रहा है जो महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे मध्यप्रदेश में चलेगा। सेवा पखवाड़े में पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे। सेवा पखवाड़े के दौरान बस्तियों में सेवा कार्यों के साथ आम जनता को बताएं कि 2014 से पहले का भारत कैसा था और 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने के लिए देश के विकास में किस तरह अभूतवूर्प प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री जी भारत को स्वर्णिम भारत, अद्भुत भारत, दिव्य भारत, विकसित भारत बनाने के लिए जो एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों को सेवा पखवाड़े के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा कार्यक्रम
इस दौरान मंच पर संभाग प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चिंटू वर्मा, पूर्व विधायक श्री अंतर सिंह दरबार, श्री विशाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।