भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने एसआईआर को लेकर भोपाल नगर निगम पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक को किया संबोधित..
मतदाता सूची को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है एसआईआर प्रक्रिया
भोपाल 19/11/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोजित भोपाल नगर निगम के पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची को पारदर्शी तथा और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। एसआईआर अभियान में पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहभागी बनें और मतदाताओं का सहयोग करें। एसआईआर के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन समय निकालकर अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर जाएं। यह देखें कि उनके क्षेत्र के कौन-कौन से मतदाता काम के सिलसिले में बाहर गए हैं, किसकी मृत्यु हो चुकी है और कौन सा मतदाता बाहरी है। यदि आपकी जानकारी में ऐसे प्रकरण आते हैं कि किसी एक व्यक्ति का नाम अनेक जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है, तो इस बात को निर्वाचन आयोग की जानकारी में लाएं और यह सुनिश्चित कराएं कि उस मतदाता का नाम एक ही स्थान पर रहें। बैठक को जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने भी संबोधित किया। इस दौरान महापौर श्रीमती मालती राय मंचासीन रही।
भाजपा की असली ताकत समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता हैं..
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भाजपा संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। किसी भी राजनीतिक संगठन का विस्तार, कार्यक्रमों की सफलता और जनता के बीच उसकी विश्वसनीयता का आधार कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सेवा-भावना ही होती है। जब कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक व्यवहार, अनुशासन और विनम्रता के साथ उतरते हैं, तो पार्टी की पहचान मजबूत होकर उभरती है। प्रत्येक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता का यह नैतिक दायित्व है कि एसआईआर के कार्यों में सहभागिता कर मतदाताओं की मदद करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया किसी भी अनियमितता को रोकने और मतदाता सूची को स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। हमें जनता को यह बताना होगा कि एसआईआर किसी भी मतदाता का नाम काटने के लिए नहीं है। एसआईआर सिर्फ मतदाता सूची के सटीक शुद्धिकरण के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि एक भी वास्तविक मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विपक्षी दलों द्वारा अगर एसआईआर को लेकर जनता में किसी प्रकार का भ्रम फैलाने का प्रयास किया जाए तो उसका तथ्यों के साथ जवाब दें।
