hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel giriş

रामपुर जेल से शिफ्ट किए गए बाप-बेटे, आजम खान बोले-एनकाउंटर हो सकता है

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया है. रामपुर जेल से निकालकर आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है. अपनी शिफ्टिंग को लेकर आजम खान ने कहा कि उनका एनकाउंटर कराने के लिए ये शिफ्टिंग की जा रही है. उन्होने यह कहते हुए कि कुछ भी हो सकता है… खुद पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है.

जेल के बाहर जब आजम खान अपने बेटे के साथ निकले और वाहन में बैठने लगे तो उन्होंने सबके सामने कहा कि उनका एनकाउंटर किया जा सकता है. उन्होंने यह बात दोहराई और वाहन में बैठने चले गए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आजम खान और अब्दुल्लाह को ही शिफ्ट किया गया है, जबकि आजम की पत्नी तंजीन फातिमा फिलहाल उसी जेल में रहेगी और उन्हें शिफ्ट किए जाने की कोई सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार आजम को सीतापुर जेल भेजा गया है, जबकि बेटे अब्दुल्लाह को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया है. अब्दुल्लाह को वज्र वाहन में ले जाया गया जबकि आजम के लिए बोलेरो गाड़ी की गई. आजम खान ने पीठ दर्द का का हवाला भी दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने कहा है कि शासन के आदेश पर यह शिफ्टिंग की कार्रवाई की गई है.

बता दें कि आजम खान, उनकी पत्नी और उनके बेटे को फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के मामले में 18 अक्टूबर को सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उन्हें रामपुर जेल भेजा गया था. आजम और उनके बेटे को जेल में एक ही बैरक में रखा गया था जबकि उनकी पत्नी को महिला बैरक में रखा गया था. हालांकि तभी से उन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट करने की बात चल रही थी.