ग्वालियर 22 फरवरी 2026/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं ग्वालियर डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप में शरीर साधकों ने अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण ग्वालियर-चम्बल अंचल के 100 से अधिक शरीर साधक (बॉडी बिल्डर्स) ने भाग लिया।
मेले में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डरों ने संगीत की धुन पर अपनी बॉडी का प्रदर्शन दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रेहान शेख एवं फैजान शेख, अभिषेक रोमर, नमित सक्सेना, अंकित तोमर रहे, जिन्होंने सर्वसम्मति से विजेता-उपविजेता की घोषणा की। चैंपियन ऑफ़ चैंपियन (बॉडी बिल्डिंग) का ख़िताब ओम बरेटा ने अपने नाम किया। वहीं द्वितीय स्थान अभिषेक गोयल ने एवं तृतीय स्थान शुभम आर्य ने प्राप्त किया । चैंपियन ऑफ़ चैंपियन (मेंस फिजिक केटेगरी) में प्रथम स्थान शुभम आर्य ने प्राप्त किया। साथ ही द्वितीय स्थान स्वयं राजावत व तृतीय स्थान हर्ष भदौरिया ने प्राप्त किया ।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शिववीर सिंह भदौरिया, श्री सलमान पठान, वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र सिंह नाती, श्री श्याम सिंह चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी श्री आशुतोष माहेश्वरी,मेला आयोजन प्रभारी श्री शिशिर श्रीवास्तव, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री रामअवतार बैस, पार्षद शिवसिंह यादव, पूर्व कार्यपरिषद् सदस्य श्री विवेक भदौरिया, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव साहू, समाजसेवी अरविंद भदौरिया ने उपस्थित होकर विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर अपनी शुभकामना प्रेषित कीं।
