ब्रेकिंग

सामूहिक जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ उत्सव 15 मार्च को चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर में मना

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर दौलतगंज द्वारा समाज बंधुओं के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ जो माह की प्रथम तिथि से अंतिम तिथि के मध्य थीं मंदिर पर सामूहिक रूप से वैदिक विधि विधान से हवन-पूजन एवं सुन्दरकांड,हनुमान चालीसा,चित्रगुप्त चालीसा कर मनाया गया तथा उन्हें सामूहिक रूप से आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं दी गयीं।

भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के चार बार के अध्यक्ष एवं ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। एवं उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता आती है और सामाजिक बंधूओं में एकता का भाव जागृत होता है साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने के द्वितीय रविवार को युवक- युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी कायस्थ बंधुओ से अपील की कि अपने बेटे – बेटियों के साथ इस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से पधारें। हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मार्च माह के कार्यक्रम की तरह ही हर माह के तृतीय रविवार को उस माह में जिन भी कायस्थ बंधूओं का जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ होगा उन्हें वैदिक विधि विधान से पुष्प वर्षा कर मनाया जाएगा। आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बंधुओं के जन्मदिन तथा विवाह वर्षगाँठ 1 मार्च से 31 मार्च के मध्य थीं उन सभी बंधु बंधावों का जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ वैदिक विधि विधान से हवन पूजन कराकर एवं सभी उपस्थित बंधू-बांधवों द्वारा पुष्प वर्षा कर आर्य समाज के प्रकांड विद्वान पंडित राजेश्वर राव ने मनवाया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान सारिका वैभव श्रीवास्तव रहे। वैवाहिक वर्षगांठ के जोड़े – अंजना अजय श्रीवास्तव ,राधिका कृष्णा श्रीवास्तव, सुभाष सक्सेना कृष्ण कुमार सक्सेना
इनके जन्मदिन मने – अमित श्रीवास्तव, हरीश भटनागर, बलभद्र सक्सेना, दिलीप सक्सेना, राकेश सक्सेना, एसके भटनागर, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आदित्य सक्सेना, मनीष हजेला, राहुल सक्सेना।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुरेंद्र खरे श्याम श्रीवास्तव संजीव कुलश्रेष्ठ मनीष श्रीवास्तव गौरव कुलश्रेष्ठ रवि श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव सोनू श्रीवास्तव देवेंद्र श्रीवास्तव विजय सक्सेना रवि श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव सक्षम गुरहा