ग्वालियर 22 मार्च 2026। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की विशेष बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री इं.राजेंद्र सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर ने रणवीर सिंह सिकरवार को संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया। नवीन संभागीय कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त नगर निरीक्षक भंवर सिंह जादौन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह तोमर तथा अचल सिंह जादौन को संभागीय उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह भदौरिया को प्रमुख महामंत्री मनोनीत किया। साथ ही सुश्री रेखा परमार को प्रदेश प्रमुख महामंत्री महिला ईकाई मनोनीत किया गया ।
नवीन मनोनीत संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार वर्तमान में राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी है तथा उन्हें सांगठनिक कार्यो का बृहद अनुभव है जिसका लाभ निश्चय ही क्षत्रिय महासभा को होगा। श्री सिकरवार ने संगठन के साथ ही ग्वालियर संभाग मे निवास करने वाले समस्त क्षत्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने समस्त सामर्थ्य से संगठन एवं समाज के लिये काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन रघुराज सिंह तोमर ने किया ।
कार्यक्रम में अतर सिंह तोमर, विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया, डा. जितेंद्र सिंह राजावत, कृष्णा सिंह सिकरवार, अजय सिंह राठौर, मोहन सिंह तोमर, रणविजय सिंह चौहान , छोटे सिंह सिकरवार, गौरव सिंह राजावत, हीरेन्द्र सिंह जादौन , पंकज सिंह तोमर सहित अनेक क्षत्रियजन उपस्थित रहे।
