hacklink al
padişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişbetlikebetpuanbetpuanbetpuanbetlikearesbet girişaresbet girişaresbetprimebahisprimebahis girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişaresbetaresbet girişpadişahbetpadişahbet girişpashagamingpashagaming girişpadişahbetpadişahbet girişpashagamingpashagaming girişbetlikearesbet girişcratosslotcratosslot girişcratosslotcratosslot girişartemisbetartemisbet girişmeritkingmeritking girişbetlikebetlike girişbetlikebetlike girişmatbetmatbet girişmatbetmatbet girişmatbetmatbet girişartemisbetartemisbet girişartemisbetartemisbet girişartemisbetartemisbet girişmatbetmatbet girişprimebahisprimebahis girişjojobetjojobetjojobet girişkavbetkavbetkavbet girişkavbetkavbet girişkavbet girişkavbetkavbetkavbet girişprimebahisjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet girişpusulabet girişcratosslotcratosslot girişartemisbet girişholiganbetholiganbet girişprimebahisprimebahis girişprimebahis güncelcratosslotcratosslot girişcratosslotcratosslotcratosslot girişcratosslotcratosslot girişqueenbetqueenbetkalebetkalebetkalebetkalebet girişpadişahbetkalebet girişnorabahisnorabahis girişnorabahisnorabahis giriş
ब्रेकिंग

भिण्ड पुलिस ने दस-दस हजार रुपये के इनामी लूट करने वाले एक आरोपी, एक विधि विरुद्ध बालक को किया गिरफ्तार

लूटे गये सोने चांदी के कीमती जेवरात, 4,50,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त..

भिंड 19 दिसंबर 2023। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड संजय कुमार के मार्ग दर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु कार्यवाही करते हुये दिनांक 07/12/2023 को कनावर तिराहा पर हुई लूट के अपराध को कारित करने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

दिनांक 07/12/2023 को ग्राम कनावर के मुन्ना सिंह भदौरिया अपने पुत्र राजेन्द्र की शादी के लिये कस्बा ऊमरी में अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ विजय जैन की सराफा की दुकान से चढावा के लिये सोने चांदी के जेवरात खरीदने आये थे जो जेवरात खरीद कर घर जाने लगे कनावर तिराहे पर दो बदमाशों ने मुन्ना सिंह के दामाद राजू सिंह से जेवरात का थैला जिसमें 4,50,000 रुपये कीमती जेवरात थे लूट कर भिण्ड की ओर भाग गये। फरियादी राजू सिंह तोमर पुत्र नरेश सिंह निवासी बडी कौंथर थाना पोरसा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 329/2023 धारा 392 भा.द.वि., 11/13 एमपीडीपीके एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अज्ञात आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा टीम का गठन कर सतत पतारसी के निर्देश दिये जिस पर टीम के द्वारा तकनीकी माध्यम से निरंतर पतारसी कर प्रकाश नगर दतिया पहुंचे जहां विश्वसनीय मुखबिरों को सीसीटीव्ही कैमरों से प्राप्त आरोपियों के हुलिये से अवगत कराकर मामूर किया गया।

दिनांक 18/12/2023 को मुखबिर की सूचना पर प्रकाश नगर तिराहा दतिया पर टीम द्वारा घेरा बंदी कर मुखबिर के बताये अनुसार संदेहियों को पकडा जिनसे पृथक-पृथक पूछताछ की गई जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया। एक आरोपी के कब्जे से लूटे गये सोने चांदी के जेवरात एक सोने का हार, दो जनानी अगूठी, एक चाँदी का गुच्छा, एक सोने के बेंदा तथा अन्य अपचारी (विधि विरुद्ध बालक) के कब्जे से एक सोने की जंजीर, दो सोने की अगूठी, दो सोने की चूडी, एक जोड चाँदी की पायल तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा कंपनी की मोटर सायकिल जप्त की गई। उक्त आरोपी व विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उक्त आरोपी व विधि विरुद्ध बालक द्वारा पूर्व में थाना सिविल लाइन दतिया, कोतवाली, नरवर (शिवपुरी), तथा आगरा में लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है जिनसे अन्य घटनाओं के खुलासा की संभावना है।

जप्त मसरूका..

* एक सोने का हार, दो जनानी अगूठी, एक चाँदी का गुच्छा, एक सोने के बेंदा, एक सोने की जंजीर, दो सोने की अगूठी, दो सोने की चूडी, एक जोड चाँदी की पायल कीमती कुल 4,50,000 रुपये

* घटना में प्रयुक्त होण्डा कंपनी की मोटर सायकिल कीमती करीब एक लाख रुपये

सराहनीय भूमिका..

इस उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उ.नि. भान सिंह सिसौदिया प्र.आर. आशीष तिवारी, प्रवीण तिवारी, शिवकुमार दुबे, आरक्षक संतोष जाट, धर्मपाल सिंह परिहार, भानू प्रताप सिंह, प्रताप रजक, राहुल सिंह तोमर, विमल भदौरिया, आलेश सिंह, आकाश शुक्ला, म.आर. लक्ष्मी*

सायबर सैल टीम- उ.नि. दीपेन्द्र यादव प्रभारी सायबर सैल, सउनि सत्यवीर सिंह, प्र. आर. प्रमोद पाराशर, प्र.आर. महेश कुमार, प्र.आर. सतेन्द्र सिंह, आरक्षक यतेन्द्र सिंह, आरक्षक राहुल यादव, आरक्षक हरपाल

थाना असवार -उ.नि. वैभव तोमर थाना प्रभारी असवार, आरक्षक गजेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही