ब्रेकिंग

सांदीपनि शास.मॉडल स्कूल डीडी नगर में समर कैंप का समापन समारोह संपन्न

ग्वालियर 18 मई 2026। आज सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डी डी नगर मुरार ग्वालियर मैं समर कैंप 2026 (4मई से 18 मई) के समापन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री रणजीत सिंह चौहान द्वारा की गई।

इस सत्र में समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों के सभी प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सीखे गए विभिन्न कौशलों जैसे योग प्राणायाम देशज खेलकूद आर्ट एवं क्राफ्ट एवं 21वीं सदी के कौशल आदि का प्रतिनिधि प्रदर्शन किया गया।

शिविर की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में विद्यालय के शिक्षकों की यथोचित सहभागिता रही जिसका नेतृत्व विद्यालय के उप प्राचार्य श्री अहिवरन सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।  खेलकूद शिक्षक श्री श्रीकांत मिश्रा एवं आर्ट क्राफ्ट के अतिथि शिक्षक श्री आकाश कदम का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री ओ पी चौधरी द्वारा किया गया।

शिविर की गतिविधियों में सहभागिता करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्राचार्य उप प्राचार्य प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले आर्ट एवं क्राफ्ट अतिथि शिक्षक श्री आकाश कदम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के प्रधान अध्यापक श्री देशराज सिंह द्वारा किया गया।

समर कैंप