23 नवंबर को अभी जारी हुआ आदेश, पदोन्नति समिति की 7 अक्टूबर की बैठक के आधार पर मिली पदोन्नति; वेतन मैट्रिक्स लेवल-16 में निर्धारित
भोपाल 23 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने अधीक्षण यंत्री (सिविल) से मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर 14 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल से आज 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति समिति की 7 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/1/3/0007/2026-ESTB-19(PWD) के तहत पदोन्नत अधिकारियों में श्री शालिग्राम बघेल, श्री कृष्ण पाल सिंह राणा, श्री आशाराम सिंह, श्री विनिन्द्र कुमार आर्य, श्री योगेन्द्र सिंह बागोले, श्री गोपाल सिंह, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री बी. पी. बोरासी, श्री राजेश कागरा, श्री भगवान सिंह मीणा, श्री केशव सिंह यादव, श्री सुरेन्द्र राव गोरखेड़े, श्री आनंद प्रकाश राणे तथा श्री चंद्रपाल सिंह शामिल हैं।
आदेश में पदोन्नत अधिकारियों के लिए वेतनमान पीबी-4, 37,400-67,000 रुपये तथा ग्रेड पे 8,900 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही वेतन मैट्रिक्स लेवल-16 में 1,29,700 से 2,14,300 रुपये का वेतनमान उल्लेखित है।
आदेश के अनुसार पदोन्नति प्रभावशील होने की तारीख से दो माह की अवधि में पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है तथा आगामी पांच वर्षों के लिए पदोन्नति से वंचित किया जा सकता है।
पदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के नियम 13 के अनुसार आदेश प्राप्त होने की तारीख से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण के लिए अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आरक्षण संबंधी नियमों का पूर्ण पालन किया गया है तथा पदोन्नत पदस्थापना आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम और आदेशानुसार उप सचिव प्रदीप जैन के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
