hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino giriş

जिले में बीएलओ घर-घर जाकर बुजुर्गों व दिव्यांगों को मुहैया करा रहे हैं फॉर्म-12डी

85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को सहमति के आधार पर मिलेगी घर पर वोट डालने की सुविधा

ग्वालियर 29 मार्च 2024/ जिले में बीएलओ घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को फॉर्म-12डी प्रदान कर पावती ले रहे हैं। साथ ही जो बुजुर्ग व दिव्यांग अपने घर पर ही वोट डालना चाहते हैं उनकी सहमति भी ले रहे हैं। जिले में आगामी 18 अप्रैल तक चिन्हित बुजुर्गों को फॉर्म-12डी का वितरण कर भरे हुए व हस्ताक्षरित फॉर्म संकलित करने का काम किया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि जिले में चिन्हित ऐसे सभी बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के घर पर बीएलओ पहुँचें और उन्हें फॉर्म-12डी उपलब्ध कराएँ। साथ ही निर्धारित तिथि तक भरे हुए फॉर्म प्राप्त करें, जिससे सहमति के आधार पर उन्हें घर पर ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
डाक मत पत्र प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक चौहान ने बताया कि जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 7 हजार 249 मतदाता हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण के 1173, ग्वालियर के 1120, ग्वालियर पूर्व के 1276, ग्वालियर दक्षिण के 1291, भितरवार के 1258 व डबरा (अजा) के 1131 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया जिले में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं की संख्या 12004 है। जिसमें ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 2022, ग्वालियर के 1666, ग्वालियर पूर्व के 1521, ग्वालियर दक्षिण के 1873, भितरवार के 1974 व डबरा (अजा) के 2948 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।
डाक मत पत्र प्रभारी श्री चौहान ने बताया कि घर पर ही वोट डालने की सहमति देने वाले पात्र बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों और लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को भी दी जायेगी। साथ ही पात्र मतदाताओं को घर पर वोट डलवाने के लिये निर्धारित तिथि की सूचना भी दी जायेगी। यदि मतदान दल के पहुँचने पर चिन्हित बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो मतदान दल दूसरी बार भी ऐसे मतदाता के घर वोट डलवाने पहुँचेगा। मतदान दल द्वारा पूरी गोपनीयता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी।