hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino girişholiganbetholiganbet giriş

ऊर्जा मंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा

भाजपा विश्व पटल पर देश को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है : प्रद्युम्न सिंह तोमर

केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से की मुलाकात, हर घर झण्डा अभियान में भी हुए शरीक

ग्वालियर 6 अप्रैल 2024। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से जन्मी भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। यही वजह है कि मौजूदा वक्त में भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है। यह बात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर महाराजा मानसिंह तोमर मंडल द्वारा बूथ क्रमांक 247 पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह तोमर, पार्षद महेन्द्र आर्य, महेश वर्मा, मुन्ना सिंह तोमर, दिनेश सरगैंया तथा देवेन्द्र सिंह तोमर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अगस्त 1980 को हुई थी। जनसंघ से निकली भाजपा आज दुनिया की लोकप्रिय पार्टियों में शुमार है। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन पार्टी के लिए प्राणपण से समर्पित सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भाजपा देश की पसंदीदा पार्टी है, जिसने हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ को जहन में रखकर काम किया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की नींव अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों ने 6 अप्रैल 1980 को रखी। 44 सालों में भाजपा हर कसौटी को पार कर आज देश की नंबर-1 पार्टी बन गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार फल-फूल रही है। देश के करीब 90 फीसदी राज्यों में आज कमल खिला हुआ है।


इससे पहले ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रेशम मील इलाके में बूथ क्रमांक 246 तथा 247 पर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों सुरेश सिंह गौतम, समरथ सिंह, रमादेवी तथा अंजली सहित अन्य लाभार्थी परिवारों से मुलाकात की तथा योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा फीडबैक लिया। उन्होंने भाजपा संगठन के हर घर झण्डा अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता महेश वर्मा के आवास पर भाजपा का झण्डा लगाया। इस अवसर पर कांग्रेस के एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर इन सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।