egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobet girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobet girişjojobet girişmatbetmatbet girişjojobet girişjojobet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet girişjojobet güncel girişbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetpusulabet güncel girişbetasusscratosroyalbet

माताओं-बहनों को कांग्रेसी भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के थाटीपुर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एवं ग्वालियर में स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित..

नारी शक्ति हमारे घर और हमारे देश का मान-सम्मान है..
माताओं, बहनों को उनका सम्मान भाजपा की सरकार ने दिलाया..

ग्वालियर 08/04/2024। नारी शक्ति हमारे घर और हमारे देश का मान-सम्मान है। हम कोई भी तीज-त्यौहार माताओं-बहनों के बिना नहीं बनाते हैं। भाजपा अपने कार्यक्रमों की शुरूआत बेटियों की पूजा के साथ करती है। हम उस देश में रहते हैं, जहां भारत माता को पूजा जाता है। भारत माता की जय-जयकार के साथ हम माताओं की जय-जयकार करते हैं। जब भगवान भी थक गए थे तो मां जगदंबा को अपना रौद्ररूप धारण करके आना पड़ा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के थाटीपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले यहां पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जोरदार स्वागत, सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुड़ीपड़वा से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। 9 दिनों तक मां जगदंबा की आराधना की जाएगी। हमारी संस्कृति में तो माताओं, बहनों को पूजा जाता है। कोई भी शुभ कार्य, तीज-त्यौहार बिना माताओं, बहनों के नहीं बनाया जाता है। धन के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो ज्ञान के लिए मां सरस्वती को पूजा जाता है। शक्ति के लिए मां दुर्गा को पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि हम तो उस देव संस्कृति के लोग हैं, जो केवल अपने माता-पिता को देख ले तों सीधे-सीधे देवी-देवताओं से जुड़ जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा से महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर माताओं, बहनों को उनका सम्मान दिलाया है।
स्वर्गीय राजमाता सिंधिया मां स्वरूपा थीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय राजमाता सिंधिया का स्मरण करते हुए कहा कि वे हमारे लिए मां स्वरूपा थीं। जनसंघ के जमाने से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक उन्होंने भाजपा को थामा। वे उस जमाने में भी जनसंघ के लिए मोर्चा संभाले रहीं, जब देश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। हर तरफ घोर अंधेरा था, लेकिन उनकी जीवटता को हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेसियों को महिलाएं भोग-विलास की वस्तु लगती है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 70 साल तक शासन किया। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को 2018 में मौका मिला, लेकिन वे महिलाओं के लिए तो कुछ नहीं कर सके, बल्कि इंदौर से हीरो-हीरोइन को लाकर आईफा अवार्ड करवाने की तैयारी में थे, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए वह मान-सम्मान कभी नहीं रहा। वे तो महिलाओं को भोग-बिलास की वस्तु समझते हैं।
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की विशेषता है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की विशेषता है। यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने हर बूथ पर आईना दिखाने का काम किया है। भाजपा का कार्यकर्ता सब काम करना जानता है। हमारे बीच में बहुत सारे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का कार्यकर्ता तो उस धरती से ताल्लुक रखता है, जहां पर स्वर्गीय शीतला सहायजी, स्व. अटलबिहारी वाजपेयीजी, स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जैसे महान लोगों ने जन्म लिया था। हालांकि अब वे हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी दी गई शिक्षा आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, मुख्यमंत्री बनता है, मंत्री बनता है। किसी भी को पार्टी कुछ भी बना सकती है। उन्होंने कहा कि हम यहां पर चाटुकारिता करने के लिए नहीं बैठे हैं, किसी को खुश करने के लिए नहीं बैठे हैं। भाजपा का संकल्प है कि देश के अंदर फेले गए कीचड़ को साफ करके इस कीचड़ में से कमल खिलाते हुए देश की अंखडता, देश की एकता, देश की संस्कृति की जय-जयकार, देश की उदारता, देश की वीरता, देश का साहस, पराक्रम, पुरूषार्थ दुनिया में दिखाने के लिए कमल को खिलाना है। उन्होंने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा बोलता है कि हमारा परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का परिवार है।
भाजपा सरकार ने बहनों को हमेशा प्राथमिकता दीः नरेंद्र सिंह तोमर


ग्वालियर के थाटीपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों ने हमेशा से बहनों को प्राथमिकता दी है। भाजपा की सरकारों ने महिलाओं के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, लाडली बहना योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है तो वहीं अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने भी घोषणा की है कि अब लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तरह मैदान में उतरकर इस बार 400 पार के नारे को साकार करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां पर कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री बनता है, मुख्यमंत्री बनता है।
प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज ग्वालियर बदल रहा है ये सब सिर्फ केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार एवं राज्य में मोहन सरकार के कारण हो रहा है। आज एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सड़कें, अस्पतालों की जो हालत सुधरी है वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभंव हो सका है। मैं मुख्यमंत्री से सिर्फ एक गुजारिश करूंगा कि ग्वालियर पहले औद्योगिक नगरी रही है, औद्योगिक विरासत फिर से ग्वालियर में लौट आए, और यहां का नागरिक रोजगार के लिए बाहर न जाएं। मैं ग्वालियर की जनता से अपील कंरूगा कि वह भारत सिंह कुशवाह को भारी मतों से विजयी बनाएं, आपकी हर समस्या का समाधान भाजपा की सरकार करेगी।
भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हमारी बहनों के उत्थान के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की मोहन सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का काम किया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, गैस उज्जवला योजना जैसी अनेकों योजनाओं से हमारी बहनें लाभांवित हो रही हैं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी बहनें भाजपा के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करें मैं ग्वालियर के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा।
महिला सम्मलेन में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, श्री नरेंद्र बिरथरे, श्री जयसिंह कुशवाह, श्री मनोज तोमर, श्री वीरेंद्र जैन, श्री प्रहलाद भारती, श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, श्री विनय जैन, श्री विनोद शर्मा, श्री राजू पलैया, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, श्रीमती नीलिमा शिंदे, श्रीमती मीना सचान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ करुणा सक्सेना ने किया।


बूथ समिति सम्मेलन में प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर, श्री नारायण सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाह, संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे, जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, प्रभारी श्री अरुण चतुर्वेदी, लोकसभा सयोंजक श्री जय सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी श्री नरेन्द्र विरथरे, सह सयोंजक श्री विरेंद्र जैन, श्री प्रहलाद भारती, श्री गंगाराम बघेल, राकेश महौर विधानसभा संयोजक श्री अरुण कुलश्रेष्ठ श्री अशोक शर्मा श्रीमती मीना सचान श्री डॉ अरविंद राय, श्री अशोक शर्मा, श्री राजेन्द्र जैन श्री राजू पलिया श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक श्री अरुण कुलश्रेष्ठ ने किया।