egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobetjojobetmatbetmatbet girişjojobetjojobetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet giriş

सभी दल जीत के लिए नही, मोदी जी को हराने के लिए लड़ रहे है- डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राजगढ जिले के खिलचीपुर और आगर मालवा के सुसनेर में विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया सम्बोधित*

हार की गारंटी है दिग्विजय सिंह,रिकार्ड मतों से पराजय तय
कांग्रेस सनातन के लिए कलंक, इन्हें सारी बुराइयां केवल सनातन पर दिखती हैं

राजगढ़, 10/04/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसे जीत की गारंटी हैं वैसे ही दिग्विजय सिंह हार की गारंटी है। कांग्रेस और दिग्विजय सनातन के लिए कलंक हैं। दिग्विजय सिंह इस बार भी रिकार्ड मतों से चुनाव हारेंगे। राम भगवान को काल्पनिक बताना, राम मंदिर के निर्माण पर सवाल उठाने वाले, भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ने वाले, आतंकियो की मौत पर आंसू बहाने वाले व जाकिर नाइक को शान्ति दूत बताने वाले एक ही व्यक्ति है और उनका नाम दिग्विजय सिंह है। हम सबको इनसे सावधान रहना है क्योंकि हिंदुओ व हिंदुस्तान के लिए यह सबसे ज्यादा घातक है। काग्रेस का चरित्र सबके सामने आ चुका है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह मंत्री व न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राजगढ जिले के खिलचीपुर और आगर मालवा के सुसनेर में विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया सम्बोधित करते हुए कही।
हार की गारंटी है दिग्विजय सिंह
डॉ मिश्रा ने कहा कि खुद ही स्वीकार कर चुके हैं कि वह जहां भी जाते है कांग्रेस के वोट कट जाते है। यहां तो वह खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए रिकार्ड मतों से चुनाव हारना तय हैं। दिग्विजय सिंह पराजय भाव से ही चुनाव लड़ रहे हैं, यही कारण है कि कहीं वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे है, तो कभी वह 400 प्रत्याशियों के फार्म भरने का दावा कर रहे हैं। वह इसी काम मे जुटे हैं कि किसी भी तरह चुनाव टाल दिए जाए। लेकिन दिग्विजय सिंह अच्छे से जान ले कि चुनाव टलेंगे नहीं उनकी पराजय होना तय है।
दस साल में मोदी ने देश बदल दिया
डॉ. मिश्रा ने कहा कि मोदी जी वैश्विक नेता हैं। भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए दिन रात एक किए हुए है। दस साल में मोदी जी ने पूरे देश को बदल कर रख दिया। भारत को विश्व की बड़ी शक्ति बना दिया है। दस साल पहले पाकिस्तान सीमा पर हमारे जवानों का सिर काट कर फुटबॉल खेलता था और हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सफेद झंडा लिए शांति की गुहार लगाते थे। रेलवे स्टेशनो पर बम से सावधान रहने की चेतावनी ही सुनाई देती थी। लेकिन दस सालों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की दशा और दिशा बदल कर रख दी है, जो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था आज भीख मांग रहा है। कभी कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना असम्भव होता था। मोदी जी ने लाल चौक पर तो क्या चांद तक पर झंडा फहरा दिया है। मोदी जी देश का भविष्य हैं और वो जिस भारत माता मंदिर निर्माण यज्ञ में जुटे हैं उसमें आपको भी आहूति देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए मोदी जी व भाजपा के संकल्प अबकी बार 400 पार के लक्ष के लिए प्राण प्रण से जुट जाने का आव्हान किया।
जनता से विनम्रता के भाव से मिलें


डॉ मिश्रा ने कहा कि आप सब विजयी भाव से ही चुनाव मैदान में रहें लेकिन जनता से जब मिलें तो विनम्रता का भाव हो और कांग्रेसियों मिले तो विजेता का भाव हो। आपके विजयी भाव देख कर ही कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल गिर जाएगा। वैसे भी कांग्रेस के नेता,कार्यकर्ताओं की मनोस्थिति बदल रही है। चार महीनों में चार लाख कांग्रेसियों का भाजपा में आना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
सम्मेलन में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद व प्रत्याशी श्री रोडमल नागर, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री हजारीलाल दांगी, श्री अमर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, लोकसभा संयोजक श्री दीपेंद्र सिंह चौहान, लोकसभा विस्तारक श्री दिनेश भार्गव सहित पार्षद, सरपंच व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।