hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomprimebahisprimebahis giriş

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में 18 अप्रैल को फिर से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिये अब दो दिन शेष

ग्वालियर 17 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लोकसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन का सिलसिला 18 अप्रैल को फिर से शुरू होगा। नामांकन के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक अब 18 व 19 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। ज्ञात हो ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में अब तक कुल 6 प्रत्याशियों द्वारा अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल किए गए हैं।
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उक्त कार्यवाही संपादित होगी। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। ज्ञात हो ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।