egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetpusulabetjojobetjojobetjojobetmatbetmatbet girişjojobetjojobetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişjojobetholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobetbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasino girişbetciobetciojojobetbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetmegabahisbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişcapitolbetparobetbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişmeritkingmeritking girişmeritking günceljojobetbets10casibom giriş

पहले आतंकवादी दिल्ली, मुंबई में बम फोड़ देते थे, लेकिन अब पटाखा फोड़ने में भी डरते हैं- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़, सोहागपुर और इटारसी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया एवं रोड शो में सहभागिता की..
कांग्रेस की नीति हमेशा से फूट डालो-शासन करो की रही है
कांग्रेस केवल डरा-धमका कर और झूठ बोलकर राज करती रही
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हमेशा से अड़ंगे लगाए
 किसानों और सेना के जवानों को उनका सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिलाया

टीकमगढ़, होशंगाबाद 19/04/2024 । कांग्रेस ने हमेशा से देश के हिन्दू-मुसलमानों के बीच में दरार डालने का कार्य किया है। कांग्रेस आपस में लड़ाकर, झूठ बोलकर राज करती रही। हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा भी कांग्रेस ने ही कराया था, क्योंकि उस समय न जनसंघ था और न ही भारतीय जनता पार्टी थी। श्रीराम मंदिर के मामले में भी पांच-पांच सरकार गिराने का पाप कांग्रेस के माथे पर है। आजादी से पहले अंग्रेजों ने देश में फूट डालो शासन करो की नीति अपनाई थी और आजादी के बाद से कांग्रेस भी इसी नीति के सहारे देश में वर्षों तक राज करती रही, लेकिन अब देश का हिन्दू-मुसलमान कांग्रेस की इस नीति को समझ गया है। अब देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत माता के पीछे 56 इंच के सीने वाला बब्बर शेर खड़ा हुआ है। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही। वे टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र खटीक के समर्थन में आयोजित रोड शो एवं होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में सोहागपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इटारसी में भी रोड शो में अपनी सहभागिता की।
जवानों-किसानों को दिलाया उनका सम्मान


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जवान देश की सुरक्षा करता है। 24 घंटे वह भारत माता की रक्षा के लिए संघर्ष करता है। इसी तरह हमारे देश का किसान भी सबको अन्न मिले, इसके लिए लगातार जुटा रहता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में कभी भी देश के जवान और किसानों को उनका सम्मान नहीं मिला। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के जवानों और किसानों को उनका सम्मान दिलवा रहे हैं। वे किसानों के अधिकारों के लिए उन्हें सम्मान निधि दे रहे हैं तो वहीं उनकी फसलों का उचित दाम भी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी देश की सीमा पर जाकर जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं, उनके साथ पटाखे भी फोड़ते हैं। इससे पहले ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया।
जैसे को तैसा जबाव देना भारत को आता है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पहले कभी दिल्ली, कभी मुंबई, कभी भी, कहीं भी बम विस्फोट हो जाते थे। कोई सुरक्षित नहीं था, लेकिन अब देश में यह स्थिति नहीं है। अब कहीं भी बम नहीं फूटते हैं और अब तो यह स्थिति हो गई है कि यदि गलती से कहीं छोटा पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान कहता है कि हमने नहीं फोड़ा है। यह हमारे देश और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की ताकत है। पाकिस्तान ने भी एक बार बालकोट में गलती कर दी थी, जिसके बाद जो कुछ हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा। किस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसको सबब सिखाया था। पाकिस्तान ने हमारे देश के वीर अभिनंदन को पकड़ लिया था। उस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती की है और इस गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके बाद पाकिस्तान ने देश के वीर अभिनंदन को भी सुरक्षित भारत भेजा था। जैसे को तैसा जबाव देना भारत को आता है।
श्रीराम मंदिर में हमेशा से अड़ंगे लगाए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अयोध्या के श्रीराम मंदिर में अड़ंगे लगाए। वे हमेशा से देश के अंदर हिन्दू-मुसलमान के बीच में गलत संदेश देते रहे। उनके बीच में फूट डालते रहे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया तो इसका स्वागत क्या हिन्दू, क्या मुसलमान पूरे देश ने किया। अयोध्या के अंदर भगवान श्रीराम के मामले में कांग्रेस ने हमेशा से गलती की। देशभर में सब यही चाहते थे कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो, लेकिन कांग्रेस हमेशा से यह चाहती थी कि यहां पर श्रीराम मंदिर नहीं बने, क्योंकि मंदिर के बहाने ही कांग्रेस राजनीति करती रही। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में जितने दंगे हुए, जितने कर्फ्यू लगे उतने कभी नहीं लगे थे। जब कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने मोर्चा खोला तो उस समय भी कांग्रेस के लोग कहते फिरे कि यदि 370 धारा हटेगी तो देश में खून की नदिया बह जाएंगी, लेकिन जिस तरह से हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 हटाने का कार्य हुआ है वह पूरे देश के लिए गर्व करने की बात है। अब तो कश्मीर के अंदर आनंद ही आनंद हैै। अब तो पाकिस्तान के लोग भी कहते हैं कि उनके यहां भी श्री नरेंद्र मोदी को होना चाहिए था।
भारत माता के पीछे 56 इंच का बब्बर शेर है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए उनके पीछे 56 इंच वाला बब्बर शेर खड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश की धरती पर टाईगर है तो गुजरात की धरती पर बब्बर शेर हैं। यह देश का स्वर्णिम काल चल रहा है, लेकिन कांग्रेस के लोग इस स्वर्णिम काल में भी उलटी ही बातें करते हैं। कांग्रेस के लोग कहते थे कि यदि देश में मोदी आ गए तो देश में दंगे होंगे, झगड़े होंगे, लेकिन अब हमारे देश में श्रीराम नवमीं भी धूमधाम से मनाई जाती है तो ईद की खुशियां भी मिलकर सब मनाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब यूक्रेन-रूस युद्ध हुआ तो इस युद्ध में हमारे देश के 20 हजार से अधिक बच्चे फंसे थे। उस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन से बात की और उसके बाद भारत के बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय-जयकार करते हुए सुरक्षित एवं खुशियों के साथ भारत आए। सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान के बच्चों ने भी भारत माता के सहारे अपने आपको सुरक्षित निकाला था।
यह स्व. माखनलाल चतुर्वेदी की पावन धरा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोहागपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि सोहागपुर तो वह पावन धरा है, जहां पर स्वर्गीय माखनलाल चतुर्वेदी जैसे महान कवि थे, मां नर्मदा का आशीर्वाद है। सतपुड़ा की वादियों में फैले इस नगर की अपनी महत्ता है।
ये रहे मौजूद
प्रदेश शासन के मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद श्रीमती माया नरोलिया, विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्री ठाकुरदास राजवंशी, जिला अध्यमक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, श्री सतपाल पलिया, श्रीमती सविता दीवान, श्रीमती लता यशवंत पटेल, श्रीमती सावित्री बाई, श्री अनिल, श्री विपिन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, मिला अपार स्नेह और प्यार


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीकमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र खटीक के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान 41 डिग्री तापमान में भी जनसैलाब उमड़ा तो वहीं अपार स्नेह और प्यार भी मिला। जगह-जगह फूलों की बारिश होती रही। रोड शो की शुरूआत टीकमगढ़ के गांधी चौराहा से हुई। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते करीब 3 किमी तक चलने के बाद मिश्रा तिराहे पर पहुंचा। यहां पर रोड शो का समापन किया गया। रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच भी बनाए गए थे, जहां से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान लोग अपने घरों के उपर से भी रथ पर फूल बरसाते रहे। रथ के आगे-आगे भाजपा के कार्यकर्ता जय-जयकार करते हुए चल रहे थे, तो वहीं पीछे-पीछे भी हाथों में भाजपा का झंडा लिए हुए कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। रोड शो के दौरान प्रचार रथ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ टीकमगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक और जिलाध्यक्ष श्री अमित नुना भी साथ रहे। इस दौरान जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, पूर्व विधायक श्री राकेश गिरी गोस्वामी, लोकसभा चुनाव के संयोजक श्री विवेक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
रोड शो के बाद चलाई चरखी, पिया गन्ने का जूस

टीकमगढ़ में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हेलीपैड जाते समय सिविल लाइन रोड पर सड़क किनारे लगे गन्ने के ठेले के पास काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गन्ने की चरखी भी चलाई। उन्होंने भी यहां पर गन्ने का रस पिया एवं ठेले वाले को पर्स में से पैसे भी निकालकर दिए।