matbetmatbetjojobetjojobetmatbetultrabetjojobetkingroyalkingroyal girişcratosroyalbetcratosroyalbet girişvaycasinovaycasino girişpusulabetmeritkingmeritkingmeritkingmeritking girişegebet girişpusulabetegebethotslotkralbetpusulabetegebethotslotcratosroyalbet girişcratosroyalbet güncel girişkingroyalkingroyal girişkingroyal güncel girişpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotkavbetkavbetkavbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişkavbet güncel girişkavbet girişpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişsonbahis güncelsonbahis güncelpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetcratosroyalbetcasibomcasibom girişsonbahis güncelsonbahis güncelzirvebetzirvebet girişsonbahis girişsonbahis girişsonbahis girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişsonbahis girişholiganbet girişpusulabetpusulabetholiganbetholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişsonbahis güncelsonbahis güncelmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişroyalbet girişroyalbet girişroyalbet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingpusulabetpusulabet girişsonbahis girişsonbahis girişsonbahis girişsonbahis girişsonbahis girişholiganbetholiganbet girişholiganbet girişsonbahismatbetmatbet girişmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetpusulabetpusulabet girişcratosroyalbet girişcratosroyalbetcratosroyalbet girişsonbahis güncelsonbahis güncelsonbahis güncelmatbetmatbet girişvaycasinovaycasino girişroyalbet girişroyalbet girişroyalbet girişvaycasinovaycasino girişholiganbetholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişroyalbet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişroyalbet girişroyalbet girişroyalbet girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişsonbahis güncelsonbahis girişmatbetmatbet girişmatbetcratosroyalbet girişcratosroyalbetceltabetceltabet girişholiganbetholiganbet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişroyalbet girişsonbahis girişsonbahis güncel girişpusulabetpusulabet girişpusulabetpusulabet girişcasibomcasibom girişcasibomcasibomcasibom girişcasibom girişcasibomjojobetcratosroyalbet girişcratosroyalbet girişmavibetmavibet girişroyalbet girişroyalbet güncel girişikimisli girişikimisli güncel girişikimislipusulabetcratosroyalbetpusulabetbetsmovecratosroyalbetcratosroyalbet girişteosbetteosbet girişteosbet güncel girişholiganbetholiganbetholiganbet girişmatbetmatbet girişgrandpashabetjojobetjojobet girişkavbetkavbetmegabahismatbetartemisbetbetsvomebetsvomeholiganbetpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişholiganbetholiganbet girişcratosroyalbetcratosroyalbet girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet güncelmeritking girişsweet bonanzaswit bonanzagates of olympusaviatorbonanzatrendbetkingroyal girişmadridbet girişbetixirtrendbet girişcratosroyalbetcratosroyalbetbetixir giriş

मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया को दिशा दिखाएगा भारत- शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के ग्राम खिरिया से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा का 60 से ज्यादा गावों में भव्य स्वागत कर आमजन ने विजयी भव: का आशीर्वाद दिया..
जैसे हनुमान, राम के भक्त, वैसे मैं जनता का भक्त..
मैडम सोनिया ने हार के डर से मैदान छोड़ दिया..
राहुल गांधी भारत की सनातन परंपराओं से जुड़े नहीं है..
जनता की जिंदगी बदलना है, विदिशा को आदर्श लोकसभा बनाना है..

भोपाल 23/04/2024l पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। मंगलवार को पूर्व सीएम ने हुनमान जयंती पर विदिशा के रंगाई स्थित हनुमान मंदिर और बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। पूर्व सीएम ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हनुमान जी आप सभी पर कृपा की वर्षा करें। उनकी कृपा आप सभी पर बरसे यही अंतर्मन से प्रार्थना है और हनुमान जी जैसे राम के भक्त, वैसे ही मैं जनता का भक्त हूं। मेरे भगवान ही मेरी जनता है और जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। वहीं शिवराज ने विदिशा के ग्राम खिरिया से आज जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। ये यात्रा विदिशा लोकसभा के 60 से भी ज्यादा गांवों में पहुंची जहां आमजन ने श्री शिवराज सिंह चौहान का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया और पूर्व सीएम को विजयी भव: का आशीर्वाद दिया।
कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मैदान छोड़ दिया


पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता मैडम सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है क्योंकि उन्हें पता है कि, चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे। वहीं राहुल गांधी भी अमेठी छोड़कर वायनाड निकल गए हैं, वो रणछोड़दास बन गए है। अब जो नेता खुद ही चुनाव जीतने में सक्षम नहीं है वो कांग्रेस को क्या बचाएंगे। कांग्रेस समाप्ति की ओर है और इसलिए उनके के विचारवान नेता कांग्रेस के गलत फैसलों के कारण पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब राहुल गांधी कह रहे थे कि, भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में गरीबों का जिक्र ही नहीं किया। राहुल जी अग आपको हिंदी नहीं आती तो हम क्या करें, और अंग्रेजी भी नहीं आती तो इटेलियन भाषा में तो हम नहीं लिखेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि, घोषणा पत्र में भाजपा ने गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन की बात कही गई है। उज्जवला योजना, गरीबों को पक्के मकान, हर घर पानी ये सब कुछ गरीबों के लिए ही है।
कांग्रेस ने किया राममंदिर का विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, 500 साल के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहनें दीपक जला रही थी, नौजवान भगवा पताकाएं लहरा रहे थे, हर कोई प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए आतुर था, पूरा देश खुशियां मना रहा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी मातम मना रही थी। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में ऑन रिकॉर्ड कहा कि, हम नहीं जाएंगे। अब जब तक सूरज-चांद और ये धरती रहेगी ये लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस भाजपा और मोदी जी का विरोध करते-करते भगवान राम का ही विरोध करने लगी। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा, उन्होंने भी कहा कि, कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और प्राण-प्रतिष्ठा में पूरा अंसारी परिवार सम्मिलित हुआ, लेकिन कांग्रेस की खोपड़ी पर मंथरा बैठ गई थी। बुध्दि उलटी हो गई थी। ऐसी कांग्रेस कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकती है।
जनता की जिंदगी बदलना है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कई चीजें भगवान तय करता है, ये भगवान ने ही तय किया है कि मैं विदिशा संसदीय क्षेत्र में सांसद बनकर सेवा करूं, इसलिए हनुमान जी ने मुझे बुलाया है। मैं आपकी सेवा के लिए आ गया। सेवा का मतलब एक तो विकास और दूसरा जनता की जिंदगी बदलना। लाड़ली बहना से अब लखपति बहना का सफर तय करना है। मैं बड़े सपने देखता हूँ मैंने सपना देखा था कि, हर बहन का अपना एक अकाउंट हो, जिसमें हर महीने पैसे आए तो उसको सम्मान भी मिलेगा और उसकी इज्जत और विश्वास भी बढ़ेगा, तो वो सपना पूरा कर दिया है। अब बहनों को लखपति बनाना है, ये असंभव नहीं है, स्व-सहायता समूह के माध्यम से कई काम शुरू कर बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। जनता की जिंदगी बदलना है। उन्होंने कहा कि, आप सभी से मेरा आग्रह कि अपनी सेवा के लिए मुझे आशीर्वाद दीजिए।
आदर्श लोकसभा बनेगा विदिशा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने विकास की एक ईंट तक नहीं लगाई, पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। विकास के काम केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुए हैं। अब विदिशा संसदीय क्षेत्र में भी विकास के कामों को आगे बढ़ाना है, चाहे सिंचाई हो, चाहे पढ़ाई हो, हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है। हम सभी को मिलकर विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा बनाना है। पूर्व सीएम ने कहा कि, तुम ही शिवराज हो, तुम ही उम्मीदवार हो। अपने-अपने घरों से निकलें और चुनाव प्रचार में जुट जाएं। हर घर पर जनसंपर्क करना है और हर दरवाजे तक पहुंचना है। आप जीत का रिकॉर्ड बनाएं और हम विकास का रिकॉर्ड बनाएंगे। विदिशा से सबसे सुंदर कमल का फूल खिलाकर मोदी जी को भेंट करना है और तीसरी बार श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
भारत, दुनिया को दिशा दिखाएगा
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। जब देश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो भारत की कहीं भी कोई इज्जत, मान-सम्मान नहीं था। हमारे देश को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन 2014 के बाद से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का है। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे। पाकिस्तान भी आंखें दिखाता था, लेकिन मोदी जी ने कह दिया कि, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे भी नहीं। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, विकसित भारत और विश्व गुरू बनने का सपना भी मोदी जी के नेतृत्व में ही साकार होगा।
गांव-गांव शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। जन-आशीर्वाद यात्रा जिस गांव, जिस गली, जिल मोहल्ले और जिस चौराहे से भी गुजरी वहां आम जनता ने शिवराज सिंह चौहान पर फूलों की बौछारों से उनका भव्य स्वागत किया। बहनों ने घरों के सामने चौक बनाकर शिवराज को तिलक लगाया, आरती उतारी और स्वागत-सत्कार किया। तो वहीं बड़े-बुजुर्गों ने उनके सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया। भांजे-भांजियों का तो शिवराज से खास प्रेम है, बच्चें मामा-मामा कहते हुए शिवराज सिंह से लिपट गए तो युवाओं ने फूल-मालाओं से पूर्व सीएम का स्वागत कर खुशी जाहिर की। हर कोई पूर्व सीएम की एक झलक पाने के लिए आतुर नज़र आया। पूरा क्षेत्र उत्साह में था। शिवराज सिंह ने भी दोनों हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर सबका अभिवादन किया और कहा कि, ये अपार प्रेम, स्नेह और समर्थन पाकर अभिभूत हूं, यही मेरे जीवन की पूंजी है और आपके इस अद्भुत प्रेम से मेरे काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। मैं आप सभी को बारंबार प्रणाम करता हूं।
इन गांवों से गुजरी यात्रा


पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन-आशीर्वाद यात्रा खिरिया, जिला विदिशा से शुरू होकर सोंठिया में ग्राम मुरवारा गेहूंखेड़ी, गुरारिया में ग्राम पठारी, धनौरा, बेरखेड़ी, चिडोरिया में ग्राम मदनखेड़ी, धारूखेड़ी, मेन रोड में ग्राम परसौरा, भोरिया, परासी, हांसुआ में ग्राम कछवा, देवराजपुर, कटसरा, नहरयाई में बरकेड़ा मूगोद, जैतपुरा रोड पर ग्राम खरबई, संनगाखेडी, गाजीखेड़ी स्टॉप पर ग्राम गोबरहेला, रमपुरा, भाटनी में ग्राम आदमपुर, बेरखेड़ी स्टॉप पर ग्राम खेजड़ा, बेरखेड़ी, सांगई सूरोद, अहमदपुर ठर्र रोड पर ग्राम अहमदपुर डंगरवाड़ा, सोथर, घाटखेड़ी, कांकरखेड़ा, बरखेड़ा, झिरनियां, रौंडा, करैया, परसूखेड़ी में ग्राम मूड़रा, पीपरहूंठा में ग्राम अवेला, तिलक, देहरी, भदौरा, सेमरा, ठर्र में ग्राम निटर्री, रमगड़ा, जल्हैरी, पालकी में ग्राम मूडरा मुहाना, लालाखेड़ी नरोट, गुलाबगंज तिराहे पर ग्राम भैरोखेड़ी, कुआंखेडी, महरखेड़ी, भदारवाड़ा गांव, खरी, हिरनई, सन हुसनापुर, खरी, पांझ, धतूरिया पड़रात, रूसल्ला कराखेड़ी, वन जागीर में ग्राम सेमरा, सोजना में ग्राम धनोरा धनियाखेड़ी, हथियाखेड़ा में ग्राम महरूखेड़ी, सुमेर, मड़ी मेन रोड पर ग्राम मड़ी में समाप्त हुई।