hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

श्री हितानंद ने शिवपुरी के पोहरी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार देश का विकास कर रही भाजपा सरकार- श्री हितानन्द 

शिवपुरी, 23/04/2024l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा ने शिवपुरी जिले के पोहरी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश का विकास कर रही है और दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। हमें मोदी सरकार के 10 वर्ष के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। ।
मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं
श्री हितानंद जी ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अब भव्य भारत बनाने का संकल्प लेकर हम इस चुनाव में उतरेंगे और देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने का कार्य हमें करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उज्जवला योजना के जरिये ग्रामीण महिलाओं को धुएँ से मुक्ति मिली है तो वहीं पीएम स्वनिधि और ड्रोन दीदी योजना के जरिये महिलाएँ आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें।
370 नए वोटों से डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि देना है
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर आंदोलन किया और अपना बलिदान दे दिया। इसलिए हम सभी कार्यकताओं को हर बूथ पर 370 नये वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता कमर कस कर अपने-अपने बूथों में 370 नये वोट बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें हर बूथ पर 13 करणीय कार्य दिए हैं। बूथ स्तर के सभी कार्य समय सीमा में पूरे हो जाएं, कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें।