hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibet

ऊर्जा मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में वार्ड 11, 12, 13, और 14 में किया जनसम्पर्क

यह लोकसभा चुनाव विकसित और समृद्ध ग्वालियर के संकल्प का चुनाव है: प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर 30 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 और 14 में जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मतदाताओं से आव्हान करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव ग्वालियर के साथ-साथ मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगा। यह चुनाव विकसित ग्वालियर, विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। उन्होंने कहा कि चुनाव आत्मनिर्भर ग्वालियर की सिद्धि का चुनाव है। भाजपा सरकार का संकल्प है कि आने वाले कुछ सालों में भारत विश्व की तीसरी सबसे मजबूत आर्थिक महाशक्ति बने और भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा को दिया गया आपका वोट बनाएगा। यह आपके वोट की ही ताकत है, जो तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी ने मंगलवार सुबह 8.30 बजे वार्ड 11 और 12 में पचास क्वार्टर मैन रोड से जनसम्पर्क अभियान प्रारंभ किया जो 9 नम्बर पुलिया, हजीरा, डॉक्टर हरी का अस्पताल, बनिया पाड़ा होते हुए अनुसूचित जाति बस्ती पर समाप्त हुआ। इसके बाद ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शाम 5 बजे वार्ड 13 और 14 के सहयोग गार्डन से भाजपा प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की तथा पीड़ी कान्वेंट स्कूल, खिड़की मोहल्ला, प्रजापति बस्ती, होली पुरा, कोटा वाला मोहल्ला, रेती फाटक, मिलन गार्डन, रमटापुरा, कुशवाह मोहल्ला, तुलसी बिहार होते हुए सेवा नगर पार्क पर पहुंच कर समाप्त किया। इस अवसर पर सुबह के जनसम्पर्क के दौरान भाजपा राजा मानसिंह तोमर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, दारा सिंह सेंगर, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, अखिलेश शर्मा, राम अवतार बैस, बलवीर सिंह तोमर तथा दिनेश सरगैंया और शाम के जनसम्पर्क के समय रानी लक्ष्मीबाई मंडल अध्यक्ष मनमोहन पाठक, ओमप्रकाश नामदेव तथा दिनेश सिंह सिकरवार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।