hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş

वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया शस्त्र-पूजन

कलेक्टर व एसपी ने भी यज्ञ में आहुतियाँ देकर किया शस्त्र -पूजन

ग्वालियर 12 अक्टूबर 2024/ अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुलिस लाइन में शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, जो हिंदू सनातन परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति को उसके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और अधर्म के खिलाफ लड़ने की शक्ति और प्रेरणा प्रदान करता है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैं भारतीय सनातन संस्कृति में गहरे तक रची-बसी प्राचीन शस्त्र- पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर शिवपुरी में उत्साह, उमंग व धूमधाम के साथ शस्त्रों की पूजा की गई।
उल्लेखनीय है प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया गया है। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, एसपी अमन सिंह राठौड़, डीएफओ सुधांशु यादव सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
शिवपुरी पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।